Sunday , October 25 2026 10:47 PM
Home / News / भूकंप से पाकितान टीम हिली : बसीम बारी

भूकंप से पाकितान टीम हिली : बसीम बारी

pakistan-cricket-team-accused-of-match-fixing-after-defeat-against-new-zealand-in-champions-trophyन्‍यूजीलैंड: भूकंप से हिली पाकिस्‍तानी क्रिकेट टीम, डर गए सभी खिलाड़ी जिस वक्त भूकंप आया, उस वक्त ज्यादातर प्लेयर अपने रूम में इंडिया और इंग्लैण्ड के बीच टेस्ट मैच देख रहे थे। यह काफी तीव्र था और खिड़कियां व दरवाजे जोर से हिलने लगे।

7.4 की तीव्रता से आए इस भूकंप में क्राइस्‍टचर्च का इलाका बुरी तरह प्रभावित हुआ। पा‍किस्‍तानी क्रिकेट टीम के मैनेजर वसीम बारी ने इसे भयानक अनुभव बताया। पढ़ें: क्यों, कब, कहां, किसने हाशिम अमला को बोला आतंकवादी? उन्‍होंने बताया कि,’पाकिस्तानी क्रिकेट टीम नीलसन के एक होटल में रुकी है। यहां पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच मैच के लिए अभ्‍यास के लिए रुकी है। जिस वक्त भूकंप आया, उस वक्त ज्यादातर प्लेयर अपने रूम में इंडिया और इंग्लैण्ड के बीच टेस्ट मैच देख रहे थे। यह काफी तीव्र था और खिड़कियां व दरवाजे जोर से हिलने लगे।

लेकिन सभी खिलाड़ियों ने खुद को सेफ किया और महिला टीम को भी किसी अनहोनी की आशंका से बचाने के लिए क्राइस्टचर्च ही बुला लिया गया। पाकिस्‍तान की पुरुष क्रिकेट टीम दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज के लिए न्‍यूजीलैंड में है जबकि महिला टीम भी पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज के लिए वहीं है। ऐसी उम्‍मीद जताई जा रही है कि मौसम सुधार के बाद मैच होगा। न्‍यूजीलैंंड के दक्षिणी आईलैंड का सबसे बड़ा शहर है क्राइस्‍टचर्च। 6.3 की तीव्रता से यहां फरवरी 2011 में आए भूकंप में 185 लोगों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *