Thursday , April 30 2026 2:56 PM
Home / Sports / विराट कोहली से की जा रही इस पाकिस्तानी बल्लेबाज की तुलना

विराट कोहली से की जा रही इस पाकिस्तानी बल्लेबाज की तुलना

8
सिडनी: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच मिकी आर्थर ने टीम के युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी बाबर आजम की तुलना भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान और धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली से की है। आर्थर ने कहा कि 22 वर्षीय बाबर में उन्हें युवा विराट की छवि दिखती है। बाबर ने अभी केवल तीन टेस्ट खेले हैं। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सप्ताह हैमिल्टन में हुए टेस्ट में शतक से चूक गए थे और दूसरे छोर पर साथ न मिलने के कारण 90 रन पर नाबाद रहे थे।

बाबर ने करियर में खेले गए 18 वनडे में वह तीन शतक जड़ चुके हैं और ये सभी शतक उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक ही सीरीज में जड़े हैं। आर्थर ने कहा कि बाबर एक बेहद ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। वह अभी काफी युवा है और उनमें भविष्य के लिए अपार संभावनाएं हैं। उनका खेल भारतीय टेस्ट कप्तान विराट के खेल से काफी मिलता है और उनमें युवा विराट के खेल की छवि मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *