
चीन और सऊदी अरब के आर्थिक संबंध तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को रियाद में अरब-चीन सम्मेलन की शुरुआत हुई जो सोमवार तक चला। यह सम्मेलन ऐसे वक्त में हो रहा है जब मध्य-पूर्व के देशों और चीन के बीच आर्थिक और राजनयिक संबंध तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बार सऊदी अरब चीन-अरब व्यापार सम्मेलन की पहली बार मेजबानी कर रहा है। रविवार से शुरू हुए सम्मेलन का यह 10वां संस्करण है और चीन इस सम्मेलन के जरिए अरब देशों में अपने निवेश को बढ़ा रहा है। चीन ने अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ के जरिए मध्य-पूर्व के देशों में अरबों डॉलर का निवेश किया है और यह आगे भी जारी है।
चीन-अरब व्यापार सम्मेलन के पहले दिन रविवार को रियाद में सऊदी अरब और चीन के बीच अरबों डॉलर का निवेश समझौता हुआ। सऊदी की तरफ से निवेश समझौते को लेकर जारी एक बयान में कहा गया कि यह बैठक अरब दुनिया और चीन के लिए साझा लाभकारी भविष्य के निर्माण का एक बेहतरीन अवसर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी निवेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दो दिन चलने वाले इस सम्मेलन में अरब देशों और चीन के 3,500 सरकारी अधिकारी और बिजनेसमैन हिस्सा ले रहे हैं।
Home / Uncategorized / सऊदी-चीन संबंधों में नए युग की शुरूआत, व्यापार सम्मेलन में अरबों डॉलर का हुआ समझौता
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website