
दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देश अमेरिका (US) और चीन (China) में आपसी तनाव बढ़ता ही जा रहा है. अमेरिकी संसद (US Senate) ने चीन को आज आर्थिक रूप से तगड़ा झटका तब दिया, जब एक नए कानून को मंजूरी दी. उस कानून के मुताबिक, चीन से विकासशील देश (डेवलपिंग कंट्री) का दर्जा छिन जाएगा.
अमेरिका के इस कदम का चीन की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा. वर्ल्ड बैंक और दूसरे फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस से उसे अब आसानी से और कम ब्याज पर लोन नहीं मिल सकेगा. अभी तक चीन विकासशील देश (डेवलपिंग कंट्री) के दर्जे की वजह से खुद तो आसान और सस्ता कर्ज लेता था, लेकिन गरीब देशों को कठोर शर्तों पर लोन देकर अपने जाल में फंसा लेता था.
Home / Uncategorized / अमेरिका ने अब चीन से छीन लिया ये दर्जा, खुद सस्ता कर्ज लेकर गरीब देशों को जाल में फंसा रहे थे शी जिनपिंग!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website