Sunday , March 8 2026 7:06 PM
Home / Uncategorized / कुवैत ने 2015 के मस्जिद विस्फोट मामले के 5 दोषियों को दी फांसी

कुवैत ने 2015 के मस्जिद विस्फोट मामले के 5 दोषियों को दी फांसी


कुवैत सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने 2015 में इस्लामिक स्टेट द्वारा एक मस्जिद में किए गए विस्फोट मामले के दोषी सहित पांच कैदियों को फांसी दे दी है। कुवैत के लोक अभियोजन ने एक बयान में कहा कि पांच कैदियों को फांसी पर लटका दिया गया।
वर्ष 2015 में कुवैत की सबसे पुरानी शिया मस्जिदों में से एक के अंदर शुक्रवार की दोपहर की नमाज के दौरान बम विस्फोट हुआ था। इस बम विस्फोट में 27 लोग मारे गए थे। हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली थी। कुवैत सरकार ने इससे पहले नवंबर 2022 में आखिरी बार सात कैदियों को सामूहिक फांसी दी थी।