Sunday , March 8 2026 8:42 PM
Home / Uncategorized / 3 दिन तक लिफ्ट में फंसी रही महिला, किसी ने भी नहीं सुनी चीख-पुकार, आखिर में तोड़ दिया दम!

3 दिन तक लिफ्ट में फंसी रही महिला, किसी ने भी नहीं सुनी चीख-पुकार, आखिर में तोड़ दिया दम!


उज्बेकिस्तान के ताशकंद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां लिफ्ट में फंसने के कारण एक महिला की जान चली गई। बिजली चली जाने के कारण लिफ्ट 9वीं मजिल पर जाम हो गई थी। महिला मदद के लिए चीखती चिल्लाई रही लेकिन किसी ने भी उसकी आवाज तक नहीं सुनी। तीन दिन तक लिफ्ट में रहने के कारण महिला ने तपड़-तपड़ कर दम तोड़ दिया।
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, 32 साल की ओल्गा लियोन्टीवा के तीन बच्चे थे और वह डिलीवरी ड्राइवर का काम करती थी। बीते हफ्ते वो सामान डिलीवरी के लिए एक बिल्डिंग में गई थी। महिला को पता नहीं था कि लिफ्ट खराब है। जैसे ही उसमें सवार हुई थी बीच में बिजली चली गई। बिजली जाते ही 9वीं मंजिल पर लिफ्ट का दरवाजा लॉक हो गया। तीन दिन महिला लिफ्ट में फंसी रही। उसने मदद के लिए खूब आवाजें भी लगाई लेकिन पुकार किसी के पास नहीं पहुंच सकी। अंत में दम घुटने के कारण महिला की लिफ्ट में ही मौत हो गई।
वहीं, जब ओल्गा घर नहीं पहुंची तो घरवालों ने पुलिस में लापता होने की खबर दर्ज कराई। जांच-पड़ताल करते हुए पुलिस सीसीटीवी की मदद से उस बिल्डिंग तक पहुंची जहां औल्गा सामान डिलीवरी करने गई थी। तलाशी लेने के बाद लिफ्ट से उनकी लाश बरामद हुई। फिलहाल, बिल्डिंग अथॉरिटी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।