Saturday , June 13 2026 11:02 PM
Home / Uncategorized / ‘भारत अमेरिका के लिए दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण देश’, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने की जमकर तारीफ

‘भारत अमेरिका के लिए दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण देश’, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने की जमकर तारीफ


भारत अमेरिका के लिए हाल के दिनों में दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण देश बन गया है. ऐसा कहना है अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का. दरअसल, भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने मंगलवार को कहा कि जो बाइडेन ने उन्हें बताया कि भारत उनके लिए दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण देश है.
मंगलवार को एएनआई से बात करते हुए भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि जब उन्हें यहां (भारत) सेवा करने के लिए आने को कहा गया तब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि ‘भारत मेरे लिए दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण देश है.’ गार्सेटी ने आगे कहा कि उन्होंने कुछ ऐसी बात कही जो शायद अभी तक दोनों देशों के इतिहास में किसी ने नहीं कहा है.
छात्र जीवन में भारत आना चाहते थे गार्सेटी – गार्सेटी ने आगे कहा कि अमेरिका में छह प्रतिशत करदाता भारतीय अमेरिकी हैं. दोनों देशों का रिश्ता एक दूसरे के लिए बेहद मायने रखता है. भारत को लेकर अपना व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए गार्सेटी ने कहा कि वह अपने छात्र जीवन के दौरान बोधगया में रहने और बौद्ध अध्ययन करने के लिए भारत आना चाहते थे. लेकिन राजनीति आड़े आ गई.