Tuesday , March 10 2026 2:23 PM
Home / Uncategorized / भारत की चांद पर चहलकदमी, इसरो ने ट्वीट कर बताया रोवर विक्रम का हाल

भारत की चांद पर चहलकदमी, इसरो ने ट्वीट कर बताया रोवर विक्रम का हाल


भारत अब चांद पर चहलकदमी कर रहा है। इसरो ने ट्वीट में लिखा, चंद्रयान-3 का रोवर लैंडर में से बाहर चुका है। भारत अब चांद पर चहलकदमी कर रहा है। चंद्रयान-3 का रोवर, मेड इन इंडिया, मेड फॉर मून! इससे पहले बुधवार को चंद्रयान-3 की चंद्रमा के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग कर भारत ने इतिहास रच दिया था।
चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग के बाद अब प्रज्ञान की चहलकदमी भी शुरू हो गई है। रोवर प्रज्ञान अब अगले 14 दिनों तक चांद की जानकारी हासिल करेगा। चंद्रमा की सतह के बारे में और अधिक जानकारी हासिल करने की कोशिश इसरो की होगी। विक्रम लैंडर के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर अपना काम पूरा करने के बाद अब रोवर प्रज्ञान की बारी है। इसरो ने कहा कि चंद्रमा की सतह पर वैज्ञानिक प्रयोग करने के लिए रोवर की तैनाती चंद्र अभियानों में नई ऊंचाइयां हासिल करेगी। लैंडर और रोवर दोनों का जीवन काल एक-एक चंद्र दिवस है जो पृथ्वी के 14 दिन के समान है।