
जर्मनी में ईरान के एक विमान को धमकी मिलने के बाद सोमवार को हैम्बर्ग हवाई अड्डे से आने-जाने वाली उड़ानें लगभग डेढ़ घंटे के लिए निलंबित कर दी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जर्मनी की समाचार एजेंसी डीपीए की खबर के मुताबिक उत्तरी जर्मनी में हवाई अड्डे पर विमानों के उतरने और उड़ान भरने को अपराह्न 12:40 बजे रोक दिया गया तथा यहां आने वाली कुछ उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर उन्हें अन्य स्थानों के अलावा हनोवर की ओर भेज दिया गया। बाद में उड़ानों का परिचालन फिर से शुरू हुआ, हालांकि हवाई अड्डे ने अपनी वेबसाइट पर चेतावनी दी कि उड़ानों में देरी अभी भी संभव है।
संघीय पुलिस ने कहा कि उन्हें सोमवार सुबह तेहरान-हैम्बर्ग उड़ान पर हमले के बारे में ई-मेल के जरिए एक धमकी मिली और वे इसे गंभीरता से ले रहे हैं। ईरान का विमान अपराह्न करीब 12:20 बजे हैम्बर्ग में उतरा। विमान में सवार 198 यात्रियों और चालक दल के 16 सदस्यों की सुरक्षा जांच की गई तथा विमान और उसमें मौजूद सामान की तलाशी भी ली गई।
Home / Uncategorized / जर्मनी के हैम्बर्ग एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रद्द, ईरान से विमान पर हमले की मिली थी धमकी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website