
पश्चिमी यूरोप के देशों को चपेट में लेने वाले तूफान सियारन के कारण फ्रांस के अटलांटिक तटीय इलाकों में 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। तेज हवाओं के कारण बृहस्पतिवार को कई जगह पेड़ उखड़ गए, घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और करीब 12 लाख फ्रांसीसी घरों में बिजली नहीं आ रही। तेज हवाओं और बारिश ने दक्षिणी इंग्लैंड और चैनल द्वीप समूह को भी प्रभावित किया, जहां 160 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक गति से हवाएं दर्ज की गईं।
स्कूल, यातायात, उड़ानें बंद – कॉर्नवाल और डेवोन के तटीय क्षेत्रों में पेड़ों के गिरने और जलभराव के कारण सुबह यातायात बाधित हो गया जिसके चलते स्कूल भी बंद रहे। चैनल द्वीप समूह के जर्सी, ग्वेर्नसे और एल्डर्नी के हवाई अड्डों से उड़ानें रद्द कर दी गईं। नीदरलैंड की एयरलाइन केएलएम ने आज दोपहर बाद से दिन भर के लिये उड़ानों की आवाजाही पर रोक लगा दी। केएलएम ने देश में चल रही तेज हवाओं की वजह से यह कदम उठाया। मौसम वैज्ञानिक एवं ‘येल क्लाइमेट कनेक्शन’ के विज्ञान लेखक बॉब हेन्सन ने बुधवार को कहा, “यह ब्रिटेन और फ्रांस के लिए हर कुछ वर्षों में एक बार आने वाले तूफान जैसा लगता है।”
Home / Uncategorized / पश्चिमी यूरोप में मचा हाहाकार, फ्रांस में बिजली गुल, लाखों लोग अंधेरे में, देखें तस्वीरें
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website