Thursday , March 12 2026 7:18 AM
Home / Uncategorized / चीन में काम दौरान अब निजी चैट संदेश भेजना पड़ेगा महंगा ! लगेगा मोटा जुर्माना, नौकरी पर भी खतरा

चीन में काम दौरान अब निजी चैट संदेश भेजना पड़ेगा महंगा ! लगेगा मोटा जुर्माना, नौकरी पर भी खतरा


उत्तरपूर्वी चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को काम के दौरान निजी चैट संदेश भेजने पर प्रतिबंध लगा दिया है और उन पर जुर्माना लगाने और यहां तक कि नौकरी से निकालने की धमकी दी है।
एक कर्मचारी द्वारा गुप्त तरीके से कंपनी की नीति का स्क्रीन शॉट कैप्चर कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के बाद इस पर प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है । नोटिस के शेयर किए गए स्क्रीन शॉट के अनुसार इसमें कहा गया है कि WeChat – चीन का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप – का उपयोग केवल कामकाजी घंटों के दौरान काम के लिए किया जाना चाहिए और किसी भी जरूरी निजी मामले को फोन कॉल के माध्यम से सूचित किया जाना चाहिए।