
नेपाल के भूकंप प्रभावित जाजरकोट जिले में तंबू में रह रही दो महिलाओं समेत पांच बुजुर्गों की कड़ाके की ठंड के कारण मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। पुलिस ने बताया कि तीन बुजुर्गों (एक पुरुष और दो महिलाओं) की शनिवार को मौत हो गई, जबकि दो अन्य की मौत शुक्रवार को हुई।
पुलिस ने कहा कि इन बुजुर्गों ने अलग-अलग तंबुओं में शरण ली थी क्योंकि इस महीने की शुरुआत में जिले में आए विनाशकारी भूकंप के कारण उनके घर रहने लायक नहीं रह गए थे। जाजरकोट में तीन नवंबर को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें कम से कम 153 लोग मारे गए थे और हजारों लोग बेघर हो गए थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website