Wednesday , April 22 2026 7:15 PM
Home / Uncategorized / चीन में नया खेल शुरू ! बेवफा पतियों को काबू में रखने के लिए महिलाओं को दी जा रही अनोखी ट्रेनिंग

चीन में नया खेल शुरू ! बेवफा पतियों को काबू में रखने के लिए महिलाओं को दी जा रही अनोखी ट्रेनिंग


चीन में एक अनोखे और दिलचस्प चलन सामने आया है जिनमें बेवफा पतियों को काबू में रखने के लिए महिलाओं को अनोखी ट्रेनिंग दी जा रही है। चीन में मध्यम आयु वर्ग की पत्नियों के लिए ये ट्रेनिंग कैंप शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य उन्हें अपने पतियों को आकर्षित करने और उन्हें विवाहेतर संबंधों से रोकने के लिए सेडक्सन (प्रलोभन) की तकनीक सिखाना है। इन कैंपों का उद्देश्य पत्नियों को उनकी शादीशुदा जिंदगी में सुधार लाने और अपने पतियों का ध्यान आकर्षित करने में मदद करना है। इस ट्रेनिंग को “सेक्स अपील ट्रेनिंग कैंप” कहा जाता है और इसे खासतौर पर मध्यम आयु वर्ग की महिलाओं के लिए डिज़ाइन किया गया है।
यह कैंप चीन के कई हिस्सों में चलाया जा रहा है, खासकर उन महिलाओं के लिए जो शादी के लंबे समय बाद अपने पतियों के प्रति आकर्षण बनाए रखने में कठिनाई महसूस करती हैं। इस ट्रेनिंग का मकसद पत्नियों को आत्म-विश्वास बढ़ाने और अपने शरीर की देखभाल करने के साथ-साथ अपने पतियों के प्रति एक नया आकर्षण विकसित करने में मदद करना है। इस कैंप का आयोजन जुलाई 2024 में पूर्वी चीन के हांगझोउ शहर में किया गया था। दो दिन के इस कैंप में हर प्रतिभागी से लगभग 2,999 युआन (US$400) की फीस ली गई। इस कैंप में 35 से 55 साल की महिलाएं शामिल हुईं, जिनमें से कई अपने वैवाहिक जीवन में कठिनाइयों का सामना कर रही थीं।