Monday , April 27 2026 3:04 AM
Home / News / World (page 617)

World

ब्रिटेन में ओमीक्रोन के आगे ‘फेल’ हुई ऑक्सफोर्ड की कोविशील्ड वैक्सीन, भारत की बढ़ सकती है टेंशन

ब्रिटेन में लाखों लोग कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट से असुरक्षित और संक्रमण के खतरे के बीच सांस ले रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों के बीच बूस्टर डोज लगवाने की होड़ लगी हुई है, वहीं विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि एनएचएस बुकिंग साइट पर गड़बड़ी के चलते क्रिसमस तक कई लोग वैक्सीन नहीं लगवा पाएंगे। वैक्सीन को लेकर एक …

Read More »

विकीलीक्स संस्थापक जूलियन असांजे के अमेरिका प्रत्यर्पण का रास्ता साफ, ब्रिटिश अदालत का फैसला

ब्रिटेन के लंदन उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए जूलियन असांजे को अमेरिका प्रत्यर्पित किए जाने का रास्ता खोल दिया है। निचली अदालत ने विकीलीक्स के संस्थापक के मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देते हुए प्रत्यर्पण के अमेरिकी अनुरोध को खारिज कर दिया था। पचास वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई नागरिक असांजे 2010 और 2011 में हजारों गोपनीय सैन्य तथा …

Read More »

परमाणु पनडुब्बी के बाद ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर, चीन के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की सैन्य तैयारी तो देखिए

ऑस्ट्रेलिया ने चीन के बढ़ते खतरे को देखते हुए अमेरिका से 40 सिकोरस्काई यूएच-60 ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर (Sikorsky Uh-60 Black) खरीदने का ऐलान किया है। ये हेलिकॉप्टर पुराने पड़ चुके एमआरएच-90 ताइपन सैन्य हेलीकॉप्टरों की जगह लेंगे। ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री पीटर डटन ने शुक्रवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया यूरोपीय एमआरएच-90 ताइपन सैन्य हेलीकॉप्टरों को अमेरिकी ब्लैक हॉक्स से बदल …

Read More »

रूस से खतरा, अमेरिका से 64 लॉकहीड मार्टिन F-35 लड़ाकू विमान खरीदेगा यूरोप का यह देश

बाल्टिक सागर में रूस की बढ़ती सक्रियता से घबराए फिनलैंड ने अमेरिका से लॉकहीड मार्टिन एफ-35 लाइटनिंग II लड़ाकू विमानों को खरीदने का ऐलान किया है। एफ-35 फिनिश एयरफोर्स के पुराने पड़ चुके F/A-18 लड़ाकू विमानों की जगह लेंगे। फिनलैंड ने अमेरिकी हथियार निर्माता कंपनी लॉकहीड मॉर्टिन के साथ 64 एफ-35 विमानों की यह डील 9.4 बिलियन डॉलर में की …

Read More »

लोकतंत्र पर शिखर सम्मेलन की शुरुआत, चीन बोला- यह अमेरिका का नया हथियार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को लोकतंत्र विषय पर वाइट हाउस के पहले शिखर सम्मेलन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थानों के लिए वैश्विक ह्रास को लेकर चिंता जतायी। बाइडन ने साथ ही विश्व के नेताओं का इसके लिए आह्वान किया कि वे आपस में सहयोग करें और यह दिखायें कि लोकतंत्र क्या दे सकता है। …

Read More »

RSS की ब्राह्मण विचारधारा और मोदी सरकार हिंदुस्तान के लिए खतरा… इमरान खान ने उगला जहर

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान एक बार फिर कश्मीर राग अलापते हुए मोदी सरकार और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) के खिलाफ जहर उगला है। उन्होंने इस्लामाबाद कॉन्क्लेव 2021 को संबोधित करते हुए कहा कि आरएसएस की ब्राह्मणों पर आधारित जो विचारधारा है वह भारत के 50-60 करोड़ अल्पसंख्यकों को दोयम दर्जे का नागरिक मानती है। इतना ही नहीं, इमरान खान …

Read More »

पाकिस्तान ने चीन के आगे फिर टेके घुटने, लोकतंत्र पर अमेरिकी शिखर सम्मेलन से किया किनारा

पाकिस्तान ने एक बार फिर चीन की दोस्ती के आगे घुटने टेक दिए हैं। पाकिस्तान ने बुधवार को अमेरिका की ओर आयोजित समिट फॉर डेमोक्रेसी के वर्चुअल कार्यक्रम में हिस्सा लेने के अमेरिकी बुलावे को ठुकरा दिया है। इस संबंध में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है जिसमें निमंत्रण के लिए अमेरिका को ‘धन्यवाद’ देते हुए …

Read More »

जनरल रावत की तरह ताइवान के सेना प्रमुख की भी हुई थी हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत, चीन को दे रहे थे मुंहतोड़ जवाब

जनरल बिपिन रावत भारत के पहले सीडीएस थे। एक बहादुर योद्धा के जाने से न सिर्फ भारत बल्कि वैश्विक स्तर पर भी शोक की लहर दौड़ गई है। पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भारतीय हस्तियों के साथ-साथ अन्य देश भी इस दुख की घड़ी में भारत के साथ हैं। भारत के सीडीएस जनरल बिपिन रावत का बुधवार को …

Read More »

‘डेल्टा से ज्यादा घातक नहीं है ओमीक्रोन’, अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ एंथोनी फाउची ने दी राहत

अमेरिका के शीर्ष वैज्ञानिक डॉ एंथोनी फाउची ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 का ओमीक्रोन वेरिएंट ‘निश्चित’ रूप से डेल्टा वेरिएंट से ज्यादा घातक नहीं है। बी.1.1.1.529 वेरिएंट ने बहुत बड़ी संख्या में म्यूटेशन दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ संकेत मिले हैं कि यह कम गंभीर हो सकता है क्योंकि जब आप साउथ अफ्रीका की स्थिति देखते हैं तो …

Read More »

इमरान खान दे रहे ‘हिंसा पर ज्ञान’

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार धर्म के नाम पर भीड़ की हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेगी और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को नहीं बख्शेगी। वह मारे गए श्रीलंकाई नागरिक प्रियंता कुमारा के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में आयोजित एक शोक सभा को संबोधित कर रहे थे। उनकी पिछले हफ्ते पंजाब प्रांत के सियालकोट में …

Read More »