Saturday , June 20 2026 10:43 AM
Home / News / पाकिस्तानी सेना के लिए नासूर बना उत्तरी वजीरिस्तान, विद्रोहियों के हमले में मारे गए आठ जवान

पाकिस्तानी सेना के लिए नासूर बना उत्तरी वजीरिस्तान, विद्रोहियों के हमले में मारे गए आठ जवान

पाकिस्तानी सेना (Pakistan Army) को अशांत इलाके उत्तरी वजीरिस्तान (North Waziristan Attack) में तगड़ा झटका लगा है। उत्तरी वजीरिस्‍तान में एक सैन्य काफिले पर विद्रोहियों के भीषण हमले (Attack on Pakistan Army) में 7 पाकिस्‍तानी सैनिक मारे गए (Pakistan Soldiers Killed) हैं। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि इस मुठभेड़ में चार विद्रोहियों को मार गिराया है। एक अन्य हमले में पाकिस्तानी सेना का एक जवान मारा गया। हाल के वर्षों में पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत आतंकवादी हमलों का गढ़ बन गए हैं। इन दोनों प्रांत की सीमाएं अफगानिस्तान से सटी हुई हैं। इस कारण अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान की वापसी के बाद से पाकिस्तान के सीमाई राज्यों में आतंकी हमले बढ़ गए हैं।
दो हमलों में मारे गए 8 जवान : पाकिस्तानी सेना के प्रॉपगैंडा विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने बताया है कि विद्रोहियों ने उत्तरी वजीरिस्तान जिले के दाताखेल तहसील में सैन्य काफिले पर घात लगाकर हमला किया था। यह इलाका पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के काफी नजदीक है। इस हमले में पाकिस्तानी सेना के सात जवान मारे गए। दूसरी घटना दक्षिणी वजीरिस्तान के के ईशाम क्षेत्र में हुई। यहां आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक सैनिक मारा गया।
अफगान सीमा के नजदीक किया गया हमला : पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी ने बताया कि जहां तक पहले हमले की बात है, आतंकवादियों ने अफगान सीमा के पास दाताखेल में सुरक्षाबलों के एक चलते वाहन पर हमला किया। हमले में रॉकेट संचालित ग्रेनेड लांचर और असॉल्ट गन का इस्तेमाल किया गया। खबरों के मुताबिक, सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की लेकिन यह पता नहीं चल सका है कि इसमें कितने आतंकवादी हताहत हुए।
पाक सेना ने घात लगाकर हमले की नहीं की पुष्टि : पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ने अभी तक घात लगाकर किए गए हमले की पुष्टि नहीं की है और औपचारिक बयान जारी नहीं किया है। खबरों में कहा गया है कि जिले के ईशाम क्षेत्र में सैनिकों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई जिसमें 28 वर्षीय एक सैनिक मारा गया।