Monday , June 22 2026 12:41 PM
Home / News / World (page 680)

World

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर बरसा अफगानिस्तान, कहा- यह देश तालिबान को दे रहा है पनाह

संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के राजदूत ने सुरक्षा परिषद को बताया कि तालिबान को पाकिस्तान से सुरक्षित पनाहगाह, जंगी मशीनों तक सुविधाओं की आपूर्ति और रसद लाइन की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि इससे उनके देश में युद्ध को समाप्त करने के लिए पाकिस्तान के साथ एक सहयोगात्मक संबंध स्थापित करने की दिशा में विश्वास और कम हो …

Read More »

पाकिस्‍तान में मंदिर तोड़ने वालों के पक्ष में आया मुस्लिम कट्टरपंथी संगठन, कहा- बहुसंख्‍यकों को भी हक

पाकिस्‍तान में सुप्रीम कोर्ट ने जहां पंजाब प्रांत में गणेश हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ किए जाने के खिलाफ सख्‍त ऐक्‍शन लिया है, वहीं मुस्लिम कट्टरपंथी संगठन मिल्‍ली यकजेहती काउंसिल खुलकर हमलावरों के पक्ष में आ गई है। पाकिस्‍तान के 22 धार्मिक और राजनीतिक दलों और संगठनों से मिलकर बने मिल्‍ली यकजेहती काउंसि‍ल ने शुक्रवार को मंदिर में तोड़फोड़ और मूर्तियों …

Read More »

फिलीपींस: पुलिस चीफ ने लंबे बालों पर डांटा तो गुस्साए जवान ने मार दी गोली

फिलीपींस में लंबे बालों को लेकर डांटने से नाराज एक पुलिसकर्मी ने अपने ही चीफ की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद प्रांतीय पुलिस चीफ की सुरक्षा में तैनात जवानों ने जबावी कार्रवाई में उसे भी ढेर कर दिया। यह घटना फिलीपींस के सुलु प्रांत की बताई जा रही है। गोली चलाने वाला पुलिसकर्मी सुलु प्रांतीय पुलिस निदेशक कर्लन …

Read More »

तालिबान ने अफगान सेना को निमरोज प्रांत से खदेड़ा, राजधानी जरांज पर अब आतंकियों का कब्जा

अफगानिस्तान में लगातार मजबूत हो रहे तालिबान के हाथ बड़ी सफलता लगी है। तालिबान लड़ाकों ने शुक्रवार को दक्षिणी निरमोज प्रांत की राजधानी जरांज पर कब्जा जमा लिया है। वहीं, काबुल में तालिबान के हमलावरों ने अफगान सरकार के वरिष्ठ प्रवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे अफगानिस्तान की अशरफ गनी सरकार को एक दिन में दो बड़े झटके …

Read More »

इजरायल और हिजबुल्लाह में क्यों है दुश्मनी? लेबनान के इस शिया आतंकी संगठन के बारे में सबकुछ जानें

इजरायली वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने गुरुवार तड़के लेबनान के कई मिसाइल लॉन्च साइट को अपनी सटीक बमबारी से तबाह कर दिया। बुधवार को ही लेबनान की तरफ से इजरायल पर कई रॉकेट दागे गए थे। ये रॉकेट उत्तरी इजरायल के एक खुले क्षेत्र में आकर गिरे थे, जिसके कारण वहां आग लग गई थी। इसी के बाद इजरायल …

Read More »

जनता के प्रदर्शन में शामिल हुए अफगानी उपराष्ट्रपति, बोले- “तालिबान या पाक का खिलौना नहीं अल्लाह”

युद्धग्रस्त देश अफगानिस्तान के हेरात शहर में पिछले छह दिनों से भीषण युद्ध छिड़ा हुआ है। बढ़ती हिंसा के बीच मंगलवार रात काबुल में अफगान नागरिकों ने तालिबान और पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जिसमें उपराष्ट्रपति अमरल्लाह सालेह ने भी हिस्सा लिया। तालिबान आतंकी शहर के करीब आकर लड़ाई कर रहे हैं और इसके साथ ही यहां की जनता …

Read More »

जंगल की आग की तरह फैलेगा डेल्टा वेरियंट से भी ज्यादा घातक कोरोना वेरियंट, वैक्सीन न लगवाने वाले बनेंगे ‘म्यूटेशन लैब’

भारत में कहर बरपाने वाला कोरोना वायरस का डेल्टा वेरियंट अब अमेरिका में भी तेजी से फैल रहा है। इसके अलावा आल्फा और बीटा वेरियंट तो थे ही, अर्जंटीना और चिली में लांब्डा वेरियंट भी वैक्सीन की दोनों खुराक लगवा चुके लोगों को इन्फेक्ट कर रहा है। अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आने वाले वक्त में …

Read More »

पाकिस्तान में कट्टरपंथियों ने एक और मंदिर को तोड़ा, फेसबुक लाइव कर शेयर किया वीडियो

पाकिस्तान के पंजाब सूबे में कट्टरपंथियों ने हिंदुओं के एक और मंदिर को तोड़ दिया है। दिन के उजाले में मंदिर के ऊपर हुए इस कायराना हमले के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में कट्टरपंथियों की भीड़ मंदिर में तोड़फोड़ करती नजर आती है। पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स के अनुसार, यह घटना पंजाब सूबे के रहीम …

Read More »

X-59 QueSST सुपरसोनिक विमान की पहली झलक, NASA ने 57 सेकेंड में दिखाई बरसों की मेहनत

नासा का सुपरसोनिक विमान X-59 QueSST तेजी से आकार ले रहा है। इस विमान को कॉनकॉर्ड का बेटा (Son of Concorde) का नाम भी दिया गया है। ध्वनि की गति से भी तेज उड़ने वाले इस विमान का पहला परीक्षण अगले साल प्रस्तावित है। इस विमान को अमेरिकी विमानन कंपनी लॉकहीड मॉर्टिन और नासा साथ मिलकर बना रहे हैं। बताया …

Read More »

पाई पाई को मोहताज हुआ कंगाल पाकिस्‍तान, इमरान खान का घर भी गिरवी रखा

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। हालात इस कदर खराब हो चुके हैं कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के आधिकारिक आवास को किराए पर उठाने की नौबत आ चुकी है। यह घर इस्लामाबाद में स्थित है और किराए के लिए बाजार में उतर चुका है। अगस्त 2019 में सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने प्रधानमंत्री के …

Read More »