Tuesday , September 22 2026 4:48 AM
Home / News / World (page 811)

World

पाकिस्तानी पुलिस की क्रूरता, कार न रोकने पर 21 साल के युवक को मारी 22 गोली

पाकिस्तानी सेना ही नहीं, बल्कि वहां की पुलिस भी अपने अवाम पर अत्याचारों के नए रिकॉर्ड बना रही है। शनिवार तड़के कार न रोकने पर पुलिस ने 21 साल के एक युवक को गोलियों से छलनी कर दिया। जिसके बाद अस्पताल पहुंचने से पहले उस युवक ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उस युवक पर …

Read More »

लद्दाख पर चीन को झटका, भारत के प्रति आक्रामकता दिखाने पर अमेरिकी संसद ने अपनाया सख्‍त रुख

लद्दाख में भारतीय सरजमीं पर नजरें गड़ाए बैठे चीन को बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी कांग्रेस के एक द्विदलीय विधेयक में भारत के प्रति चीन के आक्रामक रुख की निंदा की गई है। यह विधेयक अब कानून का रूप ले चुका है क्योंकि सदन ने इस पर डोनाल्‍ड ट्रंप के वीटो को खारिज कर दिया। सदन ने 740 अरब अमेरिकी …

Read More »

ब्रिटेन में कोरोना के नए स्‍ट्रेन का खौफ, सरकार ने लंदन में स्कूलों को बंद रखने के दिए निर्देश

समूचे इंग्लैंड में कोविड-19 संक्रमण दर में तेजी के बीच ब्रिटेन सरकार ने लंदन में सभी प्राथमिक स्कूलों को बंद रखने और सोमवार को नया सत्र शुरू नहीं करने का निर्देश दिया है। एक तत्काल समीक्षा के बाद, शिक्षा विभाग (डीएफई) ने फैसला किया कि “शिक्षा स्थिति रूपरेखा” केवल कुछ इलाकों के बजाय पूरी राजधानी में लागू होगी। इस फैसले …

Read More »

कनाडा के मंत्री को लॉकडाउन दौरान छुट्टी मनाना पड़ा भारी, दिया इस्तीफा

कोरोना महामारी का नया स्ट्रेन सामने आने के बाद से लोगों में एक भय का माहौल है। इसी के चलते कई देशों ने फिर से लॉकडाउन लगा दिया है या फिर कर्फ्यू लागू कर रहे हैं। कनाडा ने भी कोरोना के मद्देनजर लॉकडाउन लगाया है। लेकिन क्रिसमस के दिन लॉकडाउन का उल्लंघन कर छुट्टी मनाते कनाडा का एक मंत्री को …

Read More »

इजरायल: समुद्र के नीचे हलचल, वैज्ञानिकों को मिले भूकंप के संकेत, किसी भी पल जा सकती हैं सैकड़ों जानें

इजरायल के वैज्ञानिकों को मृत सागर यानी Dead Sea में ड्रिलिंग के दौरान खतरनाक संकेत मिले हैं। उन्हें फॉल्ट लाइन पर तनाव दिखा है जिससे आशंका पैदा हो गई है कि आने वाले सालों में यहां भूकंप आ सकता है। धरती की बहरी सतह पर टेक्टॉनिक प्लेटों में हलचल के कारण ये फॉल्ट लाइन पैदा होती हैं। तल अवीव यूनिवर्सिटी …

Read More »

‘कोरोना फ्री’ उत्तर कोरिया को नए साल पर किम जोंग उन ने कहा ‘शुक्रिया’, 26 साल बाद किसी तानाशाह ने लिखा है खत

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने नए साल पर मुश्किल वक्त में उनके नेतृत्व का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया है। नए साल का स्वागत देश में हजारों लोगों ने राजधानी प्योंगयांग में किम इल सुंग स्क्वेयर पर आतिशबाजी, नाच-गाने के साथ किया। यही नहीं, नए साल पर उन्होंने देश के नागरिकों के लिए कार्ड भी लिखा …

Read More »

लश्कर-ए-तैयबा सरगना और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड जकी-उर-रहमान लखवी टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के सरगना जकी-उर-रहमान लखवी को टेरर फंडिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आतंकवादियों को आर्थक मदद पहुंचाने के आरोप में पाकिस्तान के पंजाब में उसे गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, उसकी गिरफ्तारी का मुंबई हमले से कोई संबंध नहीं है। पाकिस्तान के पंजाब आतंक निरोधी विभाग …

Read More »

अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ के पार

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या दो करोड़ के पार हो गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमितों की संख्या दो करोड़ को पार कर 2,00,07,149 हो …

Read More »

अमेरिकी कांग्रेस ने ट्रंप को दिया बड़ा झटका, रक्षा खर्च फंड पर लगे वीटो को हटाया

अमेरिकी कांग्रेस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के आखिरी दिनों में तगड़ा झटका दिया है। कांग्रेस ने रक्षा खर्च फंड (नेशनल डिफेंस ऑथोराइजेशन एक्ट) पर ट्रंप के लगाए गए वीटो को खारिज कर दिया है। बता दें कि ट्रंप के चार साल के राष्ट्रपति पद के कार्यकाल में ऐसा पहली बार हुआ है। ट्रंप के वीटो को खारिज करने …

Read More »

ईरान ने फिर अमेरिका को दी चेतावनी, कहा- किसी भी सैन्य दबाव का जवाब देने को हम तैयार

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनातनी कम होने का नाम नहीं ले रही है। डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के आखिरी दिनों तेहरान और वॉशिंगटन के बीच टकराव और बढ़ता ही जा रहा है। ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड के शीर्ष कमांडर ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश अमेरिका के किसी भी सैन्य दबाव का जवाब देने के लिए पूरी …

Read More »