
चिली के मतदाताओं ने देश के तानाशाही युग के संविधान को बदलने के लिए प्रस्तावित कंजरवेटिव संविधान को रविवार को नकार दिया। रविवार देर रात तक 96 फीसदी मतों की गिनती की गयी जिसमें से करीब 55.8 प्रतिशत लोगों ने नए संविधान के खिलाफ जबकि करीब 44.2 फीसदी लोगों ने इसके पक्ष में वोट दिया है। यह मतदान ऐसे वक्त में हुआ है जब करीब साल भर पहले चिली के नागरिकों ने वामपंथी झुकाव वाली एक परिषद द्वारा लिखे प्रस्तावित संविधान को साफ तौर पर नकार दिया । कई लोगों ने इस संविधान को दुनिया के सबसे प्रगतिशील संविधान में से एक बताया था।
कंजरवेटिव काउंसिलर्स द्वारा लिखा गया नया संविधान पहले से कहीं ज्यादा रूढ़िवादी है क्योंकि इसमें मुक्त बाजार के सिद्धांतों को और गहरा बनाने, सरकार का हस्तक्षेप कम करने और कुछ महिला अधिकारों को सीमित करने का प्रावधान है। कंजरवेटिव ‘इंडीपेंडेंट डेमोक्रेटिक यूनियन’ पार्टी के नेता जेवियर मकाया ने हार स्वीकार की और सरकार से फिर इस मुद्दे को न उठाने का अनुरोध किया।
Home / Uncategorized / चिली नागरिकों ने संविधान बदलाव का प्रस्ताव किया खारिज, 55.8% लोगों नेविरोध में किया मतदान
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website