
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सीट के लिए पांच में से चार देशों का समर्थन किया है। सरकार की ओर से बताया गया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में से चार ने वैश्विक निकाय में स्थायी सीट के लिए भारत की उम्मीदवारी के लिए समर्थन व्यक्त किया है। बता दें कि इन पांच देशों में अमेरिका, रूस, फ्रांस, ब्रिटेन और चीन शामिल हैं। इनमें से अमेरिका, रूस, ब्रिटेन और फ्रांस ने भारत के लिए स्थाई सदस्यता की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। लेकिन चीन हमेशा भारत की स्थाई सीट का विरोध करता रहा है।
बता दें कि हाल ही में भारत दो साल के लिए यूएनएससी में अस्थायी सदस्य बना है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का 8वीं बार अस्थाई सदस्य चुना गया है। 192 वोटों में से भारत के पक्ष में 184 वोट पड़े। यहां भारत को भारी समर्थन देते हुए 2021-22 तक के लिए यूएनएससी का अस्थाई सदस्य चुना है। भारत को 192 में से 184 वोट मिले।
UNSC क्या है
संयुक्त राष्ट्र संघ के 6 प्रमुख हिस्सों में से UNSC एक है। इसका मुख्य कार्य विश्वभर में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके अतिरिक्त संयुक्त राष्ट्र संघ में नए सदस्यों को जोड़ना और इसके चार्टर में बदलाव से जुड़ा काम भी सुरक्षा परिषद के काम का हिस्सा है। परिषद की अन्य जिम्मेदारियों में दुनियाभर के देशो में शांति मिशन भी भेजना है। इसके अलावा अगर दुनिया के किसी हिस्से में मिलिट्री एक्शन की जरूरत होती है तो सुरक्षा परिषद रेजोल्यूशन के जरिए उसे लागू भी करता है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों को P5 के नाम से भी जाना जाता है, जिनमें पांच निम्नलिखित सरकारें शामिल हैं- चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका। इन सदस्यों ने द्वितीय विश्वयुद्ध में पांच महान विजेता शक्तियों का प्रतिनिधित्व किया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website