Sunday , June 28 2026 11:45 PM
Home / News / अफगानिस्तान पर फ्रंट फुट से छक्का जड़ेगा भारत, पाकिस्तान की चौधराहट खत्म! ईरान बंदरगाह पर छूट से ये मास्टर प्लान

अफगानिस्तान पर फ्रंट फुट से छक्का जड़ेगा भारत, पाकिस्तान की चौधराहट खत्म! ईरान बंदरगाह पर छूट से ये मास्टर प्लान


ईरान की चाबहार बंदरगाहको लेकर भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले पाकिस्तान के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, भारत ने अमेरिका से चाबहार बंदरगाह पर प्रतिबंध छूट के लिए अगले साल की शुरुआत तक विस्तार हासिल कर लिया है। यह बंदरगाह अफगानिस्तान और मध्य एशिया-पूर्वी रूस के लिए प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करते हुए नई दिल्ली की क्षेत्रीय संपर्क योजना के लिए महत्वपूर्ण है। इस विस्तार से अफगानिस्तान-भारत के बीच व्यापार और मजबूत होने की उम्मीद है।
अमेरिकी प्रतिबंध मंगलवार को समाप्त हो गई – इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक अमेरिकी प्रतिबंध छूट मंगलवार को समाप्त हो गई और भारत अगले साल की शुरुआत तक अमेरिका से विस्तार हासिल करने में सफल रहा। इस मामले पर गहन बातचीत हुई क्योंकि भारत ने अपनी क्षेत्रीय संपर्क योजना के हिस्से के रूप में चाबहार बंदरगाह की प्रभावशीलता की आवश्यकता पर तर्क दिया। अमेरिका ने पहले बंदरगाह के लिए प्रतिबंधों से छूट रद्द करने की समय सीमा 29 सितंबर तय की थी।