Saturday , June 20 2026 11:02 PM
Home / News / India / PM मोदी ने इंडियन ओलिंपिक टीम को दी बधाई, बोले-हर खिलाड़ी ने अपना सर्वश्रेष्ठ किया

PM मोदी ने इंडियन ओलिंपिक टीम को दी बधाई, बोले-हर खिलाड़ी ने अपना सर्वश्रेष्ठ किया

10
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रियो आेलिंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने के लिए आज भारतीय दल को बधाई दी और साथ ही यादगार खेलों की मेजबानी के लिए मेजबान देश ब्राजील को भी बधाई दी। मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘विशेष रूप से रियो 2016 में भारतीय दल को बधाई देना चाहता हूं। प्रत्येक खिलाड़ी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘मेजबान राष्ट्र ब्राजील को दुनिया भर के लोगों की मेजबानी और यादगार आेलंपिक खेलों के आयोजन के लिए आभार।’’

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘रियो 2016 का भव्य समापन समारोह। मैं खेलों में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को बधाई देता हूं।’’ आेलिंपिक में भारत के लिए महिला बैडमिंटन एकल में पीवी सिंधू ने रजत जबकि साक्षी मलिक ने महिला कुश्ती में कांस्य पदक जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *