Friday , September 11 2026 2:36 AM
Home / Uncategorized / दुनिया भर में Chandrayaan-3 की सफल लैंडिग की सुर्खियां, चीन और पाकिस्तान के मीडिया को सूंघ गया सांप !

दुनिया भर में Chandrayaan-3 की सफल लैंडिग की सुर्खियां, चीन और पाकिस्तान के मीडिया को सूंघ गया सांप !


चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग के साथ ही जहां इंटरनेशनल मीडिया में भारत को बधाइयों को सिलसिला शुरू हो गया वहीं चीन और पाकिस्तान में शोक छा गया है। भारत की हर सफलता पर उंगली उठाने वाले पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग से सदमे में हैं । यही वजह है कि दोनों देशों की प्रमुख वेबसाइटों पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग की कोई खबर नजर नहीं आई । भारत के मिशन मून -3 को लेकर खबरे चलाने वाली चीन की प्रमुख वेबसाइट यानि सरकारी भोंपू ग्लोबल टाइम्स और पाकिस्तान की वेबसाइट डॉन और दि नेशन ने भारत को बधाई देने के बजाय चुप्पी साध कर भारत की सफलता के प्रति अपनी ईष्या जाहिर की है। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को चिढ़ाने वाले वीडियो, मीम्स भी वायरल हो रहे हैं ।
गौरतलब है कि चंद्रयान मिशन-3 की सफल लैंडिंग के लिए जहां हर भारतवासी ने प्रार्थनाएं की वहीं पाकिस्तानी जनता ने भी दुआएं मांगी व अपने देश को जम कर कोसा । चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचाने में भारत को मिली सफलता पर कई पाकिस्‍तानी बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि जहां पाकिस्‍तान में 50 साल तक मौलाना यह तय करते रहे कि कैमरे की तस्‍वीर हराम है या हलाल, वहीं भारत चांद तक पहुंच गया है। पाकिस्तानियों की भारत की इस सफलता को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहे हैं लेकिन पाक के सरकारी मीडिया की तरफ से कोई अधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि चंद्रयान-3 की लैंडिंग के 2 घंटे बाद पाकिस्तान के डॉन ने बड़ी मायूस सी हैडलाईन चलाई भारत का चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा । एक भारतीय अंतरिक्ष यान बुधवार को चंद्रमा पर उतरा ।