Tuesday , October 13 2026 11:07 AM
Home / Uncategorized / ‘यूक्रेन शांति चाहता है, क्या रूस भी?’ ट्रंप की सीजफायर घोषणा के बाद यूक्रेनी पावर प्लांट पर हमला, जेलेंस्की का दावा

‘यूक्रेन शांति चाहता है, क्या रूस भी?’ ट्रंप की सीजफायर घोषणा के बाद यूक्रेनी पावर प्लांट पर हमला, जेलेंस्की का दावा


यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड के एनर्जी सीजफायर की घोषणा के बाद भी रूसी सेना ने यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे पर हमले जारी रखे हैं। जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना ने रविवार को भी हमले किए हैं। इसके पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि रूस और यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर सहमत हो गए हैं। जेलेंस्की ने बताया कि कीव और खार्किव में पावर प्लांट पर ताजा हमले किए हैं। उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन से हमलों को रोकने के प्रस्ताव का सम्मान करने को कहा।
यूक्रेन पर दिन भर जारी रहे हमले – सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन को पूरे दिन लगातार हमलों का सामना करना पड़ा, जिनमें ड्रोन हमले और ग्लाइड बम से किए गए हमले भी शामिल थे। उन्होंने लिखा, “यूक्रेन शांति चाहता है। सवाल है कि या रूस भी ऐसा चाहता है।” यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि वे वॉशिंगटन और मॉस्को के बीच हुई बातचीत के बारे में साफ जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।
रूस ने पावर प्लांट पर किया हमला – जेलेंस्की ने कहा कि रविवार शाम को खार्किव में एक पावर प्लांट पर हमला हुआ। उन्होंने राजधानी कीव में भी एक पावर प्लांट पर ड्रोन हमले की जानकारी दी, जिससे बिजली गुल हो गई। जेलेंस्की ने लिखा, दुर्भाग्य से आज पूरे दिन यूक्रेन के आसमान में रूसी शाहिद ड्रोन छाए रहे।
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने बताया कि पिछले सप्ताह रूसी सेना ने यूक्रेन की बिजली बनाने और ट्रांसमिशन सुविधाओं पर 200 से ज्यादा हमले किए। इसके साथ ही 10 हमले गैस और तेल की सुविधाओं को निशाना बनाकर किए गए। जेलेंस्की के अनुसार, इन हमलों में एक सप्ताह के भीतर 150 से ज्यादा यूक्रेनी मारे गए और 700 से ज्यादा घायल हुए।
कीव ने समझौते के बारे में मांगी जानकारी – ट्रंप के सीजफायर की घोषणा पर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेनी सेना को जरूरी आदेश मिल गए हैं और कीव युद्धविराम के प्रस्ताव पर रूस की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है। इसके पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर युद्धविराम की घोषणा की थी। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “दोनों पक्ष सहमत हो गए हैं। इसे तोड़े नहीं।”
समाचार एजेंसी AFP के बताया है कि जेलेंस्की ने इस समझौते के बारे में जानकारी मांगी है, जबकि रूस ने अभी तक सार्वजनिक रूप से इसमें शामिल होने की पुष्टि नहीं की है। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन प्रस्तावित रोक का समर्थन करता है। उन्होंने जोर दिया कि रूस को भी इसे मानने के लिए सहमत होना होगा।