
क्या आप भी एक पार्टी होस्ट करने की सोच रही है? अगर हां तो अपने मेहमानों को इम्प्रेस करने के लिए चॉकलेट और चीज डेसर्ट सर्व करना आसान और स्वादिष्ट तरीका है। यह उन क्लासिक यूरोपीय लोगों द्वारा लोकप्रिय किए गए क्लासिक फूड विकल्प हैं जो जानते हैं कि जिंदगी में सबसे अच्छी चीजों का आनंद कैसे लेना है। चीज और चॉकलेट प्लेटर ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि यह सेहत के लिए भी हैल्दी रेसिपी है।
ऐपेटाइजर बोर्ड पर चॉकलेट और चीज के साथ आप कई तरह की कलर्स, स्वाद वाली डिशेज सर्व कर सकते हैं। ये पार्टी और रात के खाने के बाद कोर्स के बीच मैशअप है, जो वेलेंटाइन डे, डेट या डिनर पार्टी, किटी पार्टी के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। चॉकलेट और चीज डेजर्ट का एक शानदार प्लेटर ना सिर्फ आपके मेहमानों को खुश कर देगा बल्कि इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। आप इसे फ्रूट्स, नट्स, सैलेड या किसी भी ऐपेटाइजर डिश के साथ सर्व कर सकते हैं।
यहां हम आपको चॉकलेट और चीज प्लेटर के कुछ आइडियाज देंगे, जिससे इंस्पिरेशन लेकर आप भी अपना ऐपेटाइजर बोर्ड डैकोरेट कर सकते हैं। चलिए आपको दिखाते हैं चॉकलेट और चीज प्लेटर के कुछ मजेदार और स्वादिष आइडियाज…
चॉकलेट और चीन प्लेटर को हैल्दी बनाने के लिे आप इसमें फ्रूट्स, ऑलिव, नट्स, केक, बिस्कुट आदि रख सकते हैं।
पसंदीदा डार्क चॉकलेट, चीज, क्रैकर्स, फ्रूट एंड नट्स केक ताजे फल का कॉम्बो भी आपके लिए हैल्दी ऑप्शन है। इसके साथ आप ड्रिंक भी सर्व कर सकते हैं।
बच्चों के लिए आप चीज एंड डार्क चॉकलेट के साथ स्ट्राबेरी, मार्शमैलो, टॉफीज, बिस्कुट, केला, अंगूर, बेरीज, पीनट बटर जैसी हैल्दी चीजें सर्व कर सकते हैं।
सर्दियों के लिए खजूर, बिस्कुट, ऑलिव कॉम्बो वाली चीज एंड चॉकलेट प्लेटर भी बिल्कुल सही है।
बच्चों के लिए आप नट्स, बिस्कुट, मार्शमैलो, स्ट्रॉबेरी के कॉम्बिनेशन से भी अपना प्लेटर डैकोरेट कर सकती हैं। किटी पार्टी में स्नैक्स ऐपेटाइजर के लिए भी यह परफेक्ट ऑप्शन है।
अगर आप भी नॉनवेजिटेरियन है तो अपनी चीज एंड चॉकलेट प्लेटर में फ्रूट्स, बिस्कुट के साथ रैड मीट सर्व कर सकते हैं, जो सेहत के लिहाज से भी बढ़िया ऑप्शन है।
अपनी प्लेट को और भी ज्यादा हैल्दी बनाने के लिए आफ फ्रूट्स के साथ सूप, फ्राई नट्स, सेब, अनार, संतरा जैसी चीजें भी रख सकती हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website