Monday , September 21 2026 10:50 AM
Home / Entertainment / ‘हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड’ की पहली झलक सार्वजनिक

‘हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड’ की पहली झलक सार्वजनिक

j-k-rowling-responds-to-rumors-of-harry-potter-and-the-cursed-child-movie-874015लास एंजलिस. हैरी पॉटर के दीवानों की खुशी का ठिकाना उस समय नहीं रहा जब फरवरी में लेखक जेके रोलिंग ने यह कहकर अपने फैन्स को चौंका दिया था कि प्रसिद्ध हैरी पॉटर का आठवां पार्ट जल्द ही रिलीज होगा। बाद में यह भी घोषणा की गई कि ‘हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड’ के नाम से एक किताब भी निकाली जाएगी।
इस रोमांच को बढ़ाते हुए रोलिंग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कुछ तस्वीरें जारी की हैं जिसमें पिता बन चुके हैरी पॉटर गिनी और अपने बेटे एलब्स के साथ नजर आ रहे हैं।
पोटरमोर के मुताबिक ‘हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड’ पार्ट वन एंड टू के पहले प्रिव्यू से हम बस एक हफ्ते दूर हैं और आज प्ले के मुख्य किरदारों – हैरी, गिनी और एल्बस के चित्र जारी कर बहुत ही रोमांचित महसूस कर रहे हैं। हालांकि सारे किरदारों का लुक पिछली हैरी पॉटर मूवीज से बिल्कुल अलग है, लेकिन फिर से होगवाट्स जाने का विचार हमें उत्तेजित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *