Wednesday , July 29 2026 8:37 PM
Home / Entertainment / डिनर करने पहुंची रिहाना ने क्यों की रेस्टोरेंट में साफ-सफाई, वजह जान लट्टू हुए फैंस

डिनर करने पहुंची रिहाना ने क्यों की रेस्टोरेंट में साफ-सफाई, वजह जान लट्टू हुए फैंस


दुनिया की मशहूर पॉप सिंगर रिहाना अपने नेक दिल की वजह से चर्चा में हैं। वह अपने एक काम के चलते सोशल मीडिया पर खासा सुर्खियां बटौर रही हैं। वजह जान शायद आप भी दूसरे यूजर्स की तरह रिहाना की तारीफ करने लगे। जी हां, रिहाना हाल में ही अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंची। वह खाने का लुत्फ उठाने के बाद रेस्टोरेंट स्टाफ की मदद की साफ सफाई में मदद करती नजर आईं। आइए आपको दिखाते हैं रिहाना के इस काम को देख फैंस कैसे कैसे रिएक्ट कर रहे हैं।
पेज सिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, डायमंड फेम सिंगर रिहाना हाल में ही देर रात अपने दोस्तों के साथ न्यूयॉर्क के एक रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों की मदद की। वह साफ सफाई और रेस्टोरेंट में मेज को ठीक से व्यवस्थित भी करती नजर आईं।
रिहाना की जमकर तारीफ : Rihanna की इन खबरों को पढ़कर फैंस ने खूब सिंगर की तारीफ की। जमकर सोशल मीडिया पर सिंगर को लेकर पोस्ट किए गए जिसमें फैंस ने अपने चहेती पॉपस्टार पर प्यार उड़ेला। एक यूजर ने लिखा, रिहाना ने जिस तरह स्टाफ की मदद की, ऐसा कोई बड़ा स्टार नहीं करता है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, रिहाना का दिल वाकई बहुत बड़ा है।