
चीन को विदेशी जमीन पर भी अपनी आलोचना बर्दाश्त नहीं है। मैनचेस्टर में चीनी महावाणिज्यिक दूतावास के सामने हॉन्ग कॉन्ग को लेकर प्रदर्शन करने वाले लोगों से अज्ञात नकाबपोश चीन समर्थकों ने मारपीट की। इतना ही नहीं, इन नकाबपोशों ने भीड़ में से एक आदमी को खींचकर अपने दूतावास के अंदर लेकर जाने की कोशिश की। जब ब्रिटिश पुलिस ने उस आदमी को छुड़ाने की कोशिश की तो चीनी महावाणिज्यिक राजदूत झेंग जियुआन भी उस प्रदर्शनकारी को मारने लगे। उन्होंने प्रदर्शनकारी के बाल नोचे और उसकी आंखों में अपनी उंगलियां घुसाने की कोशिश की। बाद में पुलिस ने उस प्रदर्शनकारी को घायल स्थिति में दूतावास से बाहर खींच लिया। दरअसल, किसी देश के दूतावास, महावाणिज्यिक दूतावास के अंदर बिना अनुमति पुलिस प्रवेश नहीं कर सकती है। इसी का फायदा उठाते हुए चीनी राजदूत ने हॉन्ग कॉन्ग को लेकर चीन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे शख्स से मारपीट की। अब ब्रिटेन ने सांसदों की मांग पर चीनी राजदूत को तलब किया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय ने वाणिज्यिक दूतावास के सुरक्षा का हवाला दिया है।
मैनचेस्टर शहर में पुलिस ने कहा कि रविवार को चीनी वाणिज्य दूतावास के बाहर एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन तब बिगड़ गया, जब कुछ अज्ञात व्यक्ति दूतावास की इमारत से बाहर आए, प्रदर्शनकारियों में से एक को वाणिज्य दूतावास में खींच लिया और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने कहा कि अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा और व्यक्ति को वहां से हटाना पड़ा। उस व्यक्ति ने कहा कि जब प्रदर्शनकारियों ने नकाबपोश व्यक्तियों को वाणिज्य दूतावास के बाहर चीनी सरकार विरोधी तख्तियां फाड़ने से रोकने की कोशिश की तो उसे पीटा गया। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस की शुरुआत के समय जिनपिंग के हॉन्ग कॉन्ग पर पूर्ण कब्जे के बयान से नाराज प्रदर्शनकारी वाणिज्य दूतावास के बाहर जमा हुए थे।
Home / News / प्रदर्शनकारी को पीटा, दूतावास में घसीटा और बाल नोचे… ब्रिटेन में चीन के ‘राजदूत’ ने तो हद पार कर दी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website