Saturday , September 12 2026 11:45 AM
Home / Entertainment / Bollywood / बॉक्स ऑफिस की दौड़ में ‘मोहनजो दारो’ से आगे है ‘रूस्तम’

बॉक्स ऑफिस की दौड़ में ‘मोहनजो दारो’ से आगे है ‘रूस्तम’

16

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म ‘रूस्तम’ को ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म ‘मोहनजो दारो’ की तुलना में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरूआत मिली है।

ट्रेड पंडितों के मुताबिक, अक्षय कुमार अभिनीत अदालती कार्यवाहियों की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म को आशुतोष गोवारिकर-निर्देशित एेतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म की तुलना में समीक्षकों और दर्शकों से बेहतर प्रतिक्रिया मिल रही है।

फिल्म वितरक राजेश थडानी ने बताया, ‘‘फिल्म ‘रूस्तम’ आगे चल रही है… यह ‘मोहनजो दारो’ से बेहतर कर रही है। इसे समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और लोग इस फिल्म को अधि पसंद कर रहे हैं। ‘मोहनजो दारो’ दर्शकों को अपनी आेर अपनी आेर आकर्षित नहीं कर पा रही है, जबकि ‘रूस्तम’ को लेकर लोगों में उत्सुकता है।’’ थडानी के अनुसार, शुरूआती दिन ‘रूस्तम’ 12 से 13 करोड़ रूपये के आंकड़े को छू सकती है और ‘मोहनजो दारो’ का आंकड़ा सात से आठ करोड़ रूपये तक रह सकता है। ‘रूस्तम’ के एम नानावटी मामले पर आधारित है, जबकि गोवारिकर की ‘मोहनजो दारो’ सिंधु घाटी सयता पर आधारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *