Wednesday , August 5 2026 12:27 AM
Home / Off- Beat / व्हेल मछली की उल्टी ने बना दिया मालामाल

व्हेल मछली की उल्टी ने बना दिया मालामाल


आप भी सोच रहे होंगे ये कैसे संभव है लेकिन ये सौ फीसदी सच है। दरअसल ओमान के तीन मछुआरे रोज की तरह अपनी रोजी रोटी के लिए अपने काम में जुटे थे। हाल ही में जब इन तीनों ने मछली पकडऩे वाला जाल फेंका तो उसमें एक भारी-भरकम चीज फंस गई। जब उसे नाव पर खींचा तो देखते ही होश ही उड़ गए। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि ये क्या आफत है। दरअसल जाल में मछलियां नहीं, बल्कि व्हेल मछली की उल्टी का एक बड़ा टुकड़ा मौजूद था।
आपको जानकारी देना यहां जरूरी है कि व्हेल की उल्टी को एम्बरग्रिस कहते हैं,जो एक बेशकीमती वैक्स होता है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक मछुआरों के जाल में 80 किलो एम्बरग्रिस था। एम्बरग्रिस बहुत कीमती वैक्स होती है, जो स्पर्म व्हेल की आंतों से रिसने वाले पदार्थ से बनती है। इस एम्बरग्रिस को इसे व्हेल की उल्टी कहा जाता है, जो बहुत मुश्किल से ही इंसानों के हाथ लगती है। इस एम्बरग्रिस का इस्तेमाल परफ्यूम बनाने के लिए किया जाता है और इसकी कीमत करोड़ों में होती है।
वैसे इस वैक्स की कीमत 2.5 मिलियन डॉलर (करीब 16 करोड़, 86 लाख रुपए) आंकी गई है।
इस वैक्स के चलते मछुआरे पूरे ओमान में फेमस हो गए हैं और दुनिया के कई परफ्यूम बिजनेसमैन इनके संपर्क में हैं।