Thursday , September 10 2026 2:47 PM
Home / Off- Beat / 12 साल की बच्ची ने कराई मां की डिलिवरी, तस्वीरें वायरल

12 साल की बच्ची ने कराई मां की डिलिवरी, तस्वीरें वायरल


नई दिल्ली। एक महिला के लिए मां बनने का अहसास बेहद सुखद होता है और यह लम्हे भी बेहद खास होते है। लेकिन सोचिए किसी महिला की डिलिवरी उसकी 12 साल की बेटी कराए तो उस मां के लिए यह पल कितना भावुक करने वाला होगा।

अमेरिका के दक्षिणी राज्य मिसिसिपी में एक मां-बेटी को इस खूबसूरत पल को जीने का मौका मिला। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस पूरे घटनाक्रम को कैमरे में कैद किया गया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। निकी स्मिथ नाम की एक लेडी ने 8 जून को यह पोस्ट फेसबुक पर डाली थी और इस पोस्ट को अब तक करोड़ो लोग देख चुके है।
निकी ने 12 साल की जेसी को शेयर करते हुए लिखा कि मिलिए इस बच्ची से जो अपने भाई को पैदा होते हुए अपने आंखो से देख रही है। यह वह समय था जब वो अपने इमोशन्स को कंट्रोल नहीं कर पाई और हैरानी की बात तो यह है कि जेसी इतने कम उम्र की होने के बावजूद उसने बहुत अच्छे तरीके से मां की डिलीवरी करवाई।
जेसी की मां के अनुसार उनकी बेटी इससे पहले भी कुछ साल पहले ऑपरेशन रूम में आना चाहती थी जब उसका छोटा भाई जाएद पैदा हुआ था। हालांकि उस दौरान माता-पिता ने फैसला लिया की वो बहुत छोटी है इसलिए उसे इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। जेसी डेलापेना एमएस न्यूज नाऊ को बताया कि क्योंकि उनके परिवार में ये आखिरी बच्चे का जन्म था इसलिए माता-पिता ने फैसला लिया कि बच्चे की जन्म के समय ऑपरेशन रूम में जाने की अनुमति दी जाए। वहीं जैसी की मां कहती है कि डॉक्टर ने ऑपरेशन रूप में आने के बाद जैसी से पूछा क्या वो खुद बच्चे की डिलिवरी करना चाहेंगी। तब मैंने कहा, क्या? नहीं।
इसके बाद जेसी ने ऑपरेशन रूम में पहनी जानी वाली ड्रेस को पहना। इस दौरान जेसी डेलापेना के पिता जैक ने पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया। वहीं ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर वुल्फ जेसी को डिलिवरी के गाइड कर रहे थे। इस तरह बच्चे की डिलिवरी पूरी तरह से जेसी के हाथों से की गई। यहां तक बच्चे और मां के शरीर से जुड़ी कोर्ड को भी जेसी ने ही अलग किया। इस दौरान जेसी बेबी भाई को हाथ लेते समय काफी भावुक हो गईं।