Tuesday , September 29 2026 11:51 AM
Home / Sports / 2nd Test: भारत-इंग्लैंड टेस्ट में बारिश ने डाला खलल, नहीं हो सका टाॅस

2nd Test: भारत-इंग्लैंड टेस्ट में बारिश ने डाला खलल, नहीं हो सका टाॅस


लंदन: भारत और इंग्लैंड के बीच ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को बारिश और गीले मैदान के कारण खेल पूरी तरह धुल गया। टेस्ट मैच शुरू होने से पूर्व बारिश के कारण टॉस नहीं हो पाया। बारिश के चलते लंच समय से पहले किया गया ताकि समय की भरपाई हो सके लेकिन न तो बारिश रुकी और न ही खेल संभव हो पाया। मैदान गीला होने के कारण एंपायरों ने दिन का खेल समाप्त होने की घोषणा कर दी।
भारत पहला टेस्ट बर्मिंघम में 31 रन से हार कर पांच मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ चुका है। दोनों टीमों ने अपनी अंतिम एकादश की घोषणा नहीं की। दोनों ही टीमें कल मैच के शुरू होने की सूरत में ही मौसम और पिच के हालात को देखते हुए अपनी अंतिम एकादश की घोषणा करेंगे।
पहले ये माना जा रहा था कि लॉर्ड्स की पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद कर सकती है। इसी के चलते ये संकेत मिल रहे थे कि भारत मैच में दो स्पिनरों को उतार सकता है, लेकिन बारिश के कारण पिच की परिस्थितियां बदल सकती हैं और भारत एक स्पिनर भी खेला सकता है।