Thursday , June 18 2026 3:55 PM
Home / Sports / 39 साल के यूनुस बनना चाहते हैं पाकिस्तान के कप्तान

39 साल के यूनुस बनना चाहते हैं पाकिस्तान के कप्तान

20
कराची। पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक 42 साल के हो चुके हैं और उन्होंने अभी भी अपनी कप्तानी को लेकर कोई फैसला नहीं किया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) जहां उनके जवाब का इंतजार कर रहा है तो 39 साल के यूनुस खान ने कप्तानी के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान ने कहा- पिछली बार जब मैं मिस्बाह से इस महीने की शुरुआत में दुबई में मिला था तो उन्होंने भविष्य की योजनाओं पर सोचने के लिए समय मांगा था। वह जब भी हमारे साथ संपर्क करेंगे तो मैं यह मामला बोर्ड के सामने रखूंगा। मिस्बाह भी कप्तानी छोड़ने की स्थिति में खिलाड़ी के रूप में खेलने को लेकर अनिश्चित हैं।

दूसरी तरफ 39 वर्ष की उम्र में टीम के दूसरे सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी यूनुस भी कप्तान बनने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा- मैं संन्यास नहीं लेना चाहता क्योंकि मैं अपने क्रिकेट का पूरा आनंद ले रहा हूं और अब भी मेरे अंदर रन बनाने की भूख है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *