Wednesday , September 30 2026 11:26 PM
Home / Sports / 4 ओवर, 3 विकेट, 0 रन, किसने किया T-20 World Cup में कमाल

4 ओवर, 3 विकेट, 0 रन, किसने किया T-20 World Cup में कमाल


तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने चार ओवर में चार मेडन फेंकते हुए तीन विकेट चटकाए, जिससे न्यूजीलैंड ने आईसीसी टी-20 विश्व कप के ग्रुप-सी मैच में पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) को 78 रन पर ढेर कर दिया। फर्ग्यूसन (बिना किसी रन के तीन विकेट), टिम साउथी (2/11), टी-20 विश्व कप में अपना अंतिम मैच खेल रहे ट्रेंट बोल्ट (2/14) और ईश सोढ़ी (2/29) की उम्दा गेंदबाजी के सामने पीएनजी की टीम 19.4 ओवर में सिमट गई। दोनों टीमें पहले ही सुपर आठ में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं इसलिए यह महज औपचारिकता का मैच है। ग्रुप-सी से अफगानिस्तान और सह मेजबान वेस्टइंडीज सुपर आठ में पहुंचने वाली दो टीम हैं। मैच में पीएनजी की ओर से चार्ल्स अमीनी (17), नोर्मन वनुआ (14) और सेसे बाऊ (12) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए।
रिकॉर्ड बुक में शामिल हुए लॉकी फर्ग्यूसन
1. इस चमत्कारिक स्पैल के बूते लॉकी फर्ग्यूसन ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। अब वह एक टी-20 इंटरनेशनल मैच में चार मेडन डालने वाले दूसरे गेंदबाज बन चुके हैं, उनसे पहले 2021 में कनाडा के साद बिन जफर ने पनामा के खिलाफ चार मेडन के साथ दो विकेट (4-4-0-2) लिए थे।
2. लॉकी फर्ग्यूसन ने मैच में 24 डॉट गेंदें डालीं। टी-20 वर्ल्ड कप की एक पारी में किसी बॉलर द्वारा डाली गईं ये सर्वाधिक डॉट गेंदें हैं। पिछला रिकॉर्ड बांग्लादेश के तंजीम हसन (21) के नाम था।
ऐसे लिए बिना रन दिए तीन विकेटन्यूजीलैंड ने तरोबा में बारिश के कारण देरी से शुरू हुए मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया था। पांचवें ओवर में गेंदबाजी करने आए फर्ग्यूसन ने पीएनजी के कप्तान असद वाला को पहली ही गेंद पर पहली स्लिप में कैच करा दिया। उन्होंने नए बल्लेबाज सेसे बाउ को पूरे ओवर में शांत रखा और सातवें ओवर में वापस आकर बाउ को छह डॉट गेंद फेंक दी। वह 12वां ओवर फेंकने के लिए लौटे। चार्ल्स अमिनी को 17 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद फर्ग्यूसन ने अपने आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर अपना तीसरा और आखिरी विकेट हासिल किया, जो पारी का 14वां ओवर था, जिसमें चाड सोपर ने 1 रन बनाकर चलते बने।