
अमेरिका में ह्त्या का एक अनोखा और दिल दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चार साल के बच्चे ने अपनी प्रेग्नेंट मां को गोली मार दी। घायल महिला को तुरंत निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार 27 साल की महिला अपने प्रेमी के साथ बिस्तर पर बैठकर टीवी देख रही थी। इस दौरान महिला का चार साल का बेटा बिस्तर पर ही खेल रहा था। जांच में पता चला कि बच्चे को गद्दे के नीचे से गन मिली जो लोडेड थी। बच्चे से खेल-खेल में गोली चल गई और महिला के चेहरे में जाकर लगी। बताया जाता है कि बच्चे ने अपनी मां को निशाना बनाकर गोली नहीं चलाई थी। ये गोली अनजाने में चली थी। घटना मेंमहिला का चेहरा बुरी तरह से जख्मी हो गया था। बच्चे के पिता ने बताया कि उसने सुरक्षा के लिहाज़ से ये बंदूक किसी से मांगी थी। बंदूका का रजिस्ट्रेशन भी गायब है।
बता दें कि वॉशिंगटन में बंदूक को लेकर जो नया कानून बनाया गया है, उसके मुताबिक बंदूक को रखने वाला अगर इसके सुरक्षा का ध्यान नहीं रखता तो उसके खिलाफ मामला चलाया जा सकता है। मामले की जांच जारी है। गौरतलब है कि अमेरिका में बदूक आधारित हिंसा किसी बीमारी की तरह व्यापत हो गई है। बैंक से हॉस्पिटल और स्कूलों तक में होने वाले हमले में आए दिन कई जानें जाती रहती हैं। साल 2018 में अमेरिका में स्कूलों पर हुए हमलों में 113 लोगों की मौच हो चुकी है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website