Sunday , January 19 2025 11:54 AM
Home / Off- Beat / 500 वर्ष पहले मर चुकी महिला के गर्भ में मिला 5 दांतों वाला ट्यूमर

500 वर्ष पहले मर चुकी महिला के गर्भ में मिला 5 दांतों वाला ट्यूमर


पुर्तगाल में एक कब्रिस्तान की खुदाई में पुरातत्त्ववेत्ताओं को महिला के मृत शरीर के कुछ अंश मिले। इस महिला की मौत 15वीं शताब्दी से 18वीं शताब्दी के बीच में हुई होगी। महिला की मौत की वजह को लेकर पुरात्तव विभाग के शोधकर्ता भी असमंजस में हैं। महिला के गर्भ में ट्यूमर के 5 दांत मिले हैं। किसी पुराने चाकू की तरह नुकीले ये दांत महिला के शरीर के अंदर से ही निकल आए थे। हो सकता है मृत महिला ने इस अजीब सी चीज को महसूस किया हो।
इस महिला की मौत सैंकड़ों वर्ष पहले हो चुकी थी इसलिए यह अपने आप में एक अद्भुत खोज है। उस जमाने में तो लोगों को इस बीमारी के बारे में पता भी नहीं था। इस महिला का ओवेरियन ट्यूमर इस बात का भी सबूत है कि कैंसर बहुत पहले से ही हम मनुष्यों की जिंदगी का हिस्सा था। बहुत से लोगों का मानना है कि मॉर्डन लाइफस्टाइल के कारण ही कैंसर होता है, लेकिन हकीकत ये है कि कैंसर बहुत पहसे से ही मनुष्यों के जीवन का हिस्सा रहा है। 2003 में जापान की महिला के शरीर के ट्यूमर ने एक डरावाने बच्चे का रूप ले लिया था। इस ट्यूमर के सिर, एक आंख, दांत सब विकसित हो गए थे।