Wednesday , May 27 2026 11:58 AM
Home / News / इजरायली सेना के साथ झड़प में 7 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत

इजरायली सेना के साथ झड़प में 7 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत


गाजा: इजरायल-गाजा सीमा पर फिलीस्तीनियों के सबसे बड़े प्रदर्शन के दौरान इजरायली सेना के साथ झड़प में कम से कम सात फिलिस्तीनी नागरिक मारे गए और सैकड़ों अन्य घायल हो गए। गाजा के मेडिकल अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर लोग गोली लगने से मरे हैं। इनमें से एक मृतक की उम्र 16 वर्ष है।

फिलिस्तीन के मेडिकल सूत्रों ने बताया कि लगभग 500 लोग घायल हुए हैं। हाल के वर्षों में फिलिस्तीनी नागरिकों का यह सबसे बड़ा विरोध-प्रदर्शन है। इजरायली सेना ने बताया कि उसके सैनिक प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने का प्रयास कर रहे हैं और केवल दंगा भड़काने का प्रयास कर रहे लोगों पर गोलियां दागी जा रही हैं। कुछ प्रदर्शनकारी सीमा और सैनिकों पर जलती टायरें फेंक रहे हैं और पथराव भी कर रहे हैं।