Monday , June 22 2026 11:29 PM
Home / News / पिछले 24 घंटे में कोरोना से 8493 मरीजों की मौत, दुनियाभर में मरने वालों का आंकड़ा 139378 तक पहुंचा

पिछले 24 घंटे में कोरोना से 8493 मरीजों की मौत, दुनियाभर में मरने वालों का आंकड़ा 139378 तक पहुंचा


विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शनिवार को कहा कि दुनिया भर में कोविड-19 के कारण 139,378 लोगों की मौत हुई है, जबकि संक्रमित मामलों की संख्या करीब 21 लाख पहुंच चुकी है। WHO के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 82,967 नए मामले दर्ज किए गए और 8493 मरीजों की मौत हुई है। यूरोप में एक लाख अधिक कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 632,781 पहुंच चुकी है। यहां वायरस का सबसे अधिक प्रकोप देखा गया है।
बता दें कि चीन में भी कोरोना का कहर लौट आया है। चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि देश में काेरोना संक्रमण के 27 नए मामलों की रिपोर्टो मिली है। जिसमें से 17 मामले बाहर से आने वाले और 10 अन्य स्थानीय लोगों के है। एक बार फिर से दुनिया के कई देशों का गुस्सा चीन पर भड़क गया है कि वो मौत के आकंड़े छुपाता आ रहा था।