Wednesday , June 24 2026 9:47 PM
Home / Off- Beat / 88 साल की महिला को इकोनॉमी क्लास में बैठने में तकलीफ थी, युवक ने बिजनेस क्लास में यात्रा कराई

88 साल की महिला को इकोनॉमी क्लास में बैठने में तकलीफ थी, युवक ने बिजनेस क्लास में यात्रा कराई


वर्जिन एटलांटिक की फ्लाइट में एक युवक द्वारा 88 साल की बुजुर्ग महिला को मदद करने का मामला सामने आया है। यह फ्लाइट न्यूयॉर्क से लंदन जा रही थी। दरअसल, इकोनॉमी सीट पर 88 साल की बुजुर्ग वॉयलेट एलिशन के घुटने का प्रत्यर्पण हुआ था। इस कारण वह ठीक से बैठ नहीं पा रही थीं। इसे बिजनेस क्लास में अपनी मां और बहन के साथ सफर रहे एक अन्य यात्री जैक लिटिनजॉन ने देख लिया। इसके बाद जैक महिला के पास पहुंचे और उनसे बिजनेस क्लास में सफर करने के बारे में पूछा। वॉयलेट को पहले तो भरोसा नहीं हुआ। उन्होंने जैक से पूछा क्या वह उससे मजाक कर रहा है, लेकिन जैक ने सीरियसली उन्हें ऑफर देने की बात कही तो वॉयलेट ने इसे स्वीकार कर लिया।

10 दिसंबर के बाकये की जानकारी फ्लाइट अटैंडेंट लेह एमी ने अपने फेसबुक पेज पर अपलोड की। एमी की यह पोस्ट गुरुवार को पूरे अमेरिका समेत दुनियाभर में 3200 बार शेयर की गई। एमी ने लिखा, मैंने सैंकड़ों फ्लाइट अटैंडेंट की हैं। इनमें फुटबॉलर्स, हॉलिवुड सेलेब्स और सुपर मॉडल्स की पार्टियों का आनंद लिया है। आज मैं आपको अपने सबसे पसंदीदा दो यात्रियों के बारे में बता रहा हूं। वे हैं-जैक और वॉयलेट।

महिला को तकलीफ देख ऑफर दिया
एमी ने अपनी पोस्ट में बताया, वॉयलेट ने न्यूयार्क से लंदन के लिए 7 घंटे के ओवर नाइट फ्लाइट ली थी। वह अपनी बेटी के पास जा रही थी। उनके घुटने का ऑपरेशन हुआ था, जिस कारण वह इकोनॉमी सीट पर ठीक से बैठ नहीं पा रही थी। इसे डबल डेकर प्लेन की अपर बिजनेस क्लास में सफर रहे जैक ने देखा और वॉयलेट को बिजनेस क्लास में सफर का ऑफर दिया। एमी ने बताया, वॉयलेट हमेशा से ही विमान के फ्रंट सेक्शन में यात्रा का सपना देखती थीं, लेकिन वह पूरा नहीं हो सका था। इस ऑफर के बाद उन्हें यह मौका मिला था।

सभी का सपना पूरा नहीं होता
एमी के मुताबिक, वॉयलेट ने कहा, अधिकांश यात्री बिजनेस क्लास में यात्रा करने का सपना देखते हैं, लेकिन सबको जैक जैसा यात्री नहीं मिलता, जो अपने सीट पर यात्रा कराकर दूसरे का सपना पूरा करा सके। इधर, जैक ने कहा, वह चाहते हैं, वॉयलेट की स्थिति को देखते हुए एयरलाइन उनके लिए हमेशा ही बिजनेस क्लास में सफर का ऑफर करे।