Friday , March 28 2025 5:16 AM
Home / News / जेल जाकर खुश है 99 साल की महिला, कहा- पूरी हुई ख्वाहिश

जेल जाकर खुश है 99 साल की महिला, कहा- पूरी हुई ख्वाहिश

8
एम्सटर्डमः नीदरलैंड्स में रहने वाली 99 साल की एक महिला की अजीबाेगरीब ख्वाहिश जानकर अाप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, 99 की उम्र में यह महिला जेल जाने का शाैक रखती है और उनकी यह ख्वाहिश अाखिरकार पूरी भी हाे गई। निजमेगेनजुइड के पूर्वी डच शहर की पुलिस ने इसके बारे में फेसबुक पर जानकारी देते हुए बताया है कि कैसे उस महिला को गिरफ्तार किया गया और जेल में कैद भी रखा गया। इस फेसबुक पोस्ट में महिला की तस्वीर भी थी। उसका नाम एेनी है और तस्वीर में उसने हथकड़ी लगी हुई है। एक तस्वीर में दिख रहा है कि एेनी जेल में लगे कैमरे की तरफ हाथ में पहनी हथकड़ी दिखा रही है। वहीं एक अन्य तस्वीर में उसकी हथकड़ी उतारी जा रही है, लेकिन उसके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। पुलिस ने इस पोस्ट के नीचे कैप्शन लिखकर कहा कि एेनी करीब-करीब 100 साल की हैं और वह हमेशा से ही जेल का अनुभव लेना चाहती थीं।

कैसे हुईं अरेस्ट?
खबर के मुताबिक, एेनी की गिरफ्तारी के पीछे उनकी भतीजी थीं। उन्होंने पुलिस अफसरों को बताया कि उनकी आंटी अपनी ”विश लिस्ट” में जेल जाने की घटना को भी शामिल करना चाहती हैं। उन्होंने इस हास्यास्पद अनुरोध को मानते हुए एेनी को एक यादगार दिन दिया। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक पुलिस अफसर ने उनके अनुरोध को मानने की संभावनाओं का पता लगाया। इसके बाद एेनी को जेल भेजा गया और उन्होंने अपनी विश लिस्ट में जेल जाने पर मुहर लगा दी। उन्होंने इसमें जेल जाने की तस्वीरें भी लगाई हैं। एक यूजर ने फेसबुक पर लिखा, पुलिस विभाग शानदार है, वह इससे ज्यादा खुश नहीं लग सकती थी। बता दें कि 99 साल की उम्र में भी एेनी एक दम स्वस्थ हैं और शानदार जीवन जी रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *