
विवादित बयान देने के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाले कमाल आर खान उर्फ केआरके से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इसकी जानकारी खुद केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है। उन्होंने ये भी लिखा है कि अगर वो किसी भी स्थिति में जेल या पुलिस स्टेशन के अंदर मर जाते हैं तो इसे हत्या समझा जाए।
KRK ने ट्वीट में बताया कि वो नए साल के लिए दुबई जा रहे थे, लेकिन एयरपोर्ट पर ही उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। उन्होंने लिखा, ‘मैं पिछले एक साल से मुंबई में हूं और सभी कोर्ट डेट्स पर नियमित रूप से उपस्थित हो रहा हूं। आज मैं नए साल के लिए दुबई जा रहा था, लेकिन मुंबई पुलिस ने मुझे एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया।’
Home / Entertainment / Bollywood / दुबई जा रहे KRK को मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार, सलमान खान हैं जिम्मेदार?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website