Wednesday , October 15 2025 12:53 AM
Home / Entertainment / किम करदाशियां ने किया खुलासा, गोली मारने वाले थे हमलावर

किम करदाशियां ने किया खुलासा, गोली मारने वाले थे हमलावर

7
हॉलीवुड रिअलिटी स्टार किम करदाशियां एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। लंबे समय के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वापसी की है। बीते साल अक्टूबर के महीने में पेरिस यात्रा के दौरान किम के साथ एक दुर्घटना हो गई थी। इसके बाद से ही किम बहुत ज्यादा घबरा गई थीं। मगर अब धीरे-धीरे सब ठीक हो रहा है।
किम सोशल मीडिया पर भी लौट आई हैं। रैपर पति कान्ये वेस्ट और बच्चों के साथ किम ने अपनी कुछ तस्वीरें भी ट्विटर पर शेयर की है। अब खबर है कि किम पहली बार पेरिस हमले के दौरान हुए अनुभवों को टीवी शो पर सभी के साथ साझा करती दिखेंगी।
जी हां। जानकारी के मुताबिक ‘कीपिंग अप विथ द करदाशियां’ के अगले सीजन में किम अपने मन की बात कर्टनी और कोल के साथ शेयर करते हुए नजर आएंगी। वेबसाइट की खबर के मुताबिक किम ने अपनी बहनों से कहा, ‘हमलावर मुझे गोली मारने वाले थे। मेरे पास बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था। उस बारे में सोचकर ही मैं परेशान हो जाती हूं।’
बीते साल पेरिस में एक होटल में किम पर अज्ञात हमलावरों ने हमला करके किम से ज्वेलरी और पैसा लूट लिया था। इसके बाद किम ने सभी से दूरियां बना ली थी। उनके पति और रैपर कान्ये वेस्ट भी इस घटना से आहत थे। एक बार फिर वेस्ट फैमिली की गाड़ी पटरी पर लौटने लगी हैं।
आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि किम अपने फैन्स के साथ पेरिस के बारे में और क्या-क्या शेयर करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *