
जापान से अमेरिका जा रहे ऑल निप्पॉन एयरवेज (एएनए) के एक विमान में यात्री ने क्रू मेंबर पर हमला कर दिया। ऑल निप्पॉन एयरवेज ने बुधवार को बताया कि मंगलवार शाम को एएनए विमान के उड़ान भरने के बाद नशे में धुत्त यात्री ने केबिन अटेंडेंट को दांतों से काट लिया, इसके बाद बनी स्थिति को देखते हुए विमान को वापस टोक्यो लौटना पड़ा। पायलट को विमान को वापस प्रशांत क्षेत्र से हानेडा हवाई अड्डे की ओर मुड़ना पड़ा और उसे टोक्यो में वापस लैंड किया। एयरपोर्ट पर आरोपी व्यक्ति को पुलिस को सौंप दिया गया। इस विमान में 159 यात्री सवार थे।
ऑल निप्पॉन एयरवेज के प्रवक्ता ने कहा, 55 साल के अमेरिकी यात्री ने विमान में ये हंगामा किया, जो पूरी तरह से नशे में धुत था। उसने पहले शोर किया और जब उसे रोकने की कोशिश की गई तो उसने होने पर चालक दल की मेंबर की बांह में अपने दांत गड़ा दिए, जिससे उसे हल्की चोट भी आई। वहीं पुलिस के सामने यात्री ने कहा कि उसे अपने व्यवहार के बारे में कुछ भी याद नहीं है। उसने कहा कि जो आरोप उस पर लगे हैं, उसके बारे में उसको ध्यान नहीं है कि कब उसने ऐसा किया।
घटना से यात्री हैरत में – पुलिस अधिकारियों ने बताया कि टोक्यो में विमान के उतरने के बाद आरोपी यात्री को हिरासत में ले लिया। वहीं उसके काटने से जिस महिला क्रू मेंबर का हाथ जख्मी हुआ, उसको इलाज के लिए भेज दिया गया। यात्री के अमेरिकी होने की बात सामने आई है, यात्री की इससे ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। टोक्यो मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने कहा है कि वह इस मामले पर ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते हैं। इस घटना पर फ्लाइट में सवार यात्री हैरत जता रहे हैं। बता दें कि बीते साल भी अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में इस तरह की हरकतें हुई थीं।
Home / Off- Beat / फ्लाइट में यात्री ने कर दी हद, महिला क्रू मेंबर को दांतों से काटा, पायलट ने रास्ते से ही वापस मोड़ा विमान
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website