Wednesday , June 10 2026 11:51 PM
Home / Entertainment / दीपिका पादुकोण के हाथ लगा हॉलीवुड प्रोजेक्ट! ‘द व्हाइट लोटस’ में आएंगी नजर, सासु मां ने किया कंफर्म?

दीपिका पादुकोण के हाथ लगा हॉलीवुड प्रोजेक्ट! ‘द व्हाइट लोटस’ में आएंगी नजर, सासु मां ने किया कंफर्म?


दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की नंबर वन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इन दिनों उनके पास कई प्रोजेक्ट हैं। उनकी ‘फाइटर’ और ‘कल्की 2898 एडी’ मूवीज के रिलीज होने का फैंस इंतजार कर रहे हैं। इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है, जो दीपिका के हॉलीवुड प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उनके हाथ एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट लगा है। वो भी एक वेब सीरीज। जी हां, अगर रिपोर्ट्स सही हैं तो एक्ट्रेस को जल्द ही फेमस टीवी सीरीज ‘द व्हाइट हाउस’ के तीसरे सीजन में देखा जा सकता है। इसमें वो जेनिफर कूलिज, थियो जेम्स और ऑब्रे प्लाजा जैसे जाने-माने स्टार्स संग स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आ सकती हैं।
जानकारी के मुताबिक, Deepika Padukone को HBO की फेमस टीवी सीरीज The White Lotus में देखा जा सकता है। हालांकि, मेकर्स या खुद दीपिका की तरफ से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है।