Saturday , March 28 2026 2:59 AM
Home / News / पाकिस्तान चुनाव: रुझानों में इमरान खान की पीटीआई समर्थित उम्मीदवारों का जलवा, नवाज शरीफ रह गए बहुत पीछे

पाकिस्तान चुनाव: रुझानों में इमरान खान की पीटीआई समर्थित उम्मीदवारों का जलवा, नवाज शरीफ रह गए बहुत पीछे


पाकिस्तान में गुरुवार को वोटिंग के बाद वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में इमरान खान की पार्टी पीटीआई समर्थित उम्मीदवार जबरदस्त प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। रात 11 बजे तक पाकिस्तानी टीवी चैनल एआरआई न्यूज ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया है कि नेशनल असेंबली की कुल 266 सीटों में करीब 100 सीटों पर आजाद उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इनमें से 90 से ज्यादा सीटों पर इमरान खान की पीटीआई समर्थित उम्मीदवार हैं, जो पार्टी का चुनाव निशान जब्त हो जाने की वजह से निर्दलीय लड़ रहे हैं। इसके बाद नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएलएन करीब 50 और बिवाल भुट्टो की पीपीपी करीब 30 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। अभी तक ये गैर आधिकारिक आंकड़े हैं लेकिन अगर ये रूझान नतीजों में बदलते हैं तो इमरान खान समर्थित उम्मीदवार 134 के बहुमत के जादुई आंकड़े तक भी पहुंच सकते हैं।
गुरुवार शाम वोटिंग खत्म होने के बाद मतगणना शुरू हुई लेकिन चुनाव आयोग ने इंटरनेट डाउन होने और कुछ तकनीकी खराबी की वजह से नतीजों के ऐलान में कुछ देरी की बात कही है। चुनाव आयोग ने देर रात या शुक्रवार तड़के तक फाइनल नतीजे घोषित हो जाने की बात कही है। उम्मीद की जा रही है कि शुक्रवार सुबह होने से पहले पाकिस्तान और उसके चारों सूबों की नई सरकार पर जनता का फैसला आ जाएगा।