
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ 29वां रन बनाते हुए एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में एंट्री मारी। वह इंग्लैंड के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले 9वें भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मैच से पहले इंग्लैंड के खिलाफ 1971 रन बनाए थे, जबकि 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर 2 रन बनाते हुए 29 रन पूरे किए। उन्होंने अपने सीनियर साथी युवराज सिंह सहित धाकड़ बल्लेबाजों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा दिया है।
इंग्लैंड के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड महान सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने लगभग 4 हजार रन बनाए हैं, जबकि पूर्व कप्तान विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 3970 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर विश्व विजेता कप्तान एमएस धोनी , राहुल द्रविड़ चौथे और 5वें नंबर पर महान सुनील गावस्कर हैं। इस लिस्ट में मोहम्मद अजहरुद्दीन, युवराज सिंह और दिलीप वेंगसरकर का नाम भी है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website