
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पिछले काफी समय से काम और एक्टिंग से ब्रेक लिया हुआ था। अब यह ब्रेक खत्म हो चुका है, और एक्ट्रेस काम पर लौट चुकी हैं। प्रियंका ने पुराने मोड में वापस आने की ठान ली है और वर्कआउट भी शुरू कर दिया है। गुरुवार, 29 फरवरी को उन्होंने अपनी एक मिरर सेल्फी शेयर की, और बताया कि काम पर लौट आई हैं।
Priyanka Chopra ने यह तस्वीर अपने नए प्रोजेक्ट के सेट से शेयर की। वह पहले ही तरह एकदम फिट नजर आ रही थीं। तस्वीर शेयर कर प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘फाइनली वर्क एनर्जी में वापस लौट रही हूं।’ प्रियंका की इस तस्वीर को देख फैंस झूम उठे। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है कि एक्ट्रेस अब वापस काम पर लौट रही हैं।
Home / Entertainment / काम पर वापस लौटीं प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म के सेट से शेयर की मिरर सेल्फी, देखकर खुशी से झूमे फैंस
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website