Tuesday , July 1 2025 1:19 AM
Home / Entertainment / Bollywood / प्रेम चोपड़ा ने कपूर खानदान पर कसा तंज? बोले- ऋषि कपूर को थाली में सजाकर ब्रेक मिला

प्रेम चोपड़ा ने कपूर खानदान पर कसा तंज? बोले- ऋषि कपूर को थाली में सजाकर ब्रेक मिला


प्रेम चोपड़ा ने कहा कि कपूर फैमिली से रिश्ते के बावजूद वह फिल्मों में खुद के दम पर टिके है। प्रेम चोपड़ा रिश्ते में दिवंगत एक्टर राज कपूर के साढ़ू भाई और रणबीर कपूर के दादा लगते हैं। प्रेम चोपड़ा ने कहा कि ऋषि कपूर को थाली में सजाकर ब्रेक मिला। लेकिन खुद को साबित करना पड़ा।
बॉलीवुड के आइकॉनिक और खूंखार विलेन में से एक रहे प्रेम चोपड़ा को भला कौन नहीं जानता है? पिछले साल फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आए प्रेम चोपड़ा करीब छह दशक से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। इस दौरान उन्होंने दर्जनों हिट फिल्में दीं और कपूर खानदान की तीन पीढ़ियों के साथ भी काम किया। राज कपूर के वह फैन रहे तो वहीं रणबीर कपूर को भी वह अच्छी तरह जानते हैं। ‘एनिमल’ में उन्होंने रणबीर के दादाजी का रोल प्ले किया था। यहां तक कि रणबीर के पिता ऋषि कपूर के साथ प्रेम चोपड़ा का दोस्ताना रहा। दोनों करीबी दोस्त थे। हालांकि इतने करीबी रिश्ते होते हुए भी प्रेम चोपड़ा को फिल्म इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल करना पड़ा।
बता दें कि Prem Chopra की पत्नी एक्टर राज कपूर की वाइफ की छोटी बहन हैं। इस नाते दोनों आपस में साढ़ू भाई हुए। और इसी कारण प्रेम चोपड़ा रिश्ते में रणबीर कपूर के भी दादा लगते हैं। ऋषि कपूर ने हाल ही ‘एएनआई पॉडकास्ट’ में इस बारे में बात की। 88 वर्षीय एक्टर ने कहा कि भले ही वह एक प्रिवलिज्ड परिवार से संबंध रखते थे, इसके बावजूद फिल्म इंडस्ट्री में वह अपने टैलेंट के दम पर टिके रहे।
प्रेम चोपड़ा बोले, ‘ऐसे लोग रहे हैं जो सुपर प्रोड्यूसर, सुपर डायरेक्टर थे। उन्होंने इंडस्ट्री में कई प्रतिभाशाली लोगों को लॉन्च किया। लेकिन जब उन्होंने अपने बच्चों के लिए फिल्म बनाई, तो सफल नहीं हो सके।’ प्रेम चोपड़ा ने फिर ऋषि कपूर पर तंज कसा, और कहा, ‘राज कपूर की तरह….ऋषि कपूर सबसे अधिक डिमांड में रहने वाले एक्टर थे, क्योंकि वह बहुत अच्छे एक्टर थे। वह हमारी तरह नहीं थे। उन्हें थाली में सजाकर ब्रेक दिया गया था। लेकिन हर किसी को खुद को साबित करना होता है।’