
हर तरफ ऑस्कर छाया हुआ है। यही चर्चा हो रही है कि किसने कितने एकेडमी अवॉर्ड्स झटके हैं। अब तक ‘ओपेनहाइमर’ को सबसे ज्यादा 7 ट्रॉफी मिली है। वहीं, ‘पुअर थिंग्स’ ने भी 4 अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। इस बीच आपको बता दें कि बिली इलिश और फिनीस ओ’कोनेल ने बेस्ट सॉन्ग के लिए ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है। 22 साल की बिली सबसे कम उम्र में दो ऑस्कर जीत चुकी हैं। बिली और फिनीस को ‘बार्बी’ फिल्म के ऑरिजनल साउंडट्रैक ‘व्हाट वाज आई मेड फॉर?’ गाने के लिए ऑस्कर मिला है। बिली और फिनीस ने सेरेमनी के दौरान इस गाने पर परफॉर्म भी किया, जिसे देख सभी मंत्रमुग्ध हो गए और खड़े होकर तालियां भी बजाईं।
Billie Eilish ने ऑस्कर जीतने के बाद स्टेज पर स्पीच दी। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत भाग्यशाली और सम्मानित महसूस कर रही हूं।’ भाई-बहन की टीम ने इससे पहले साल 2021 में डेनियल क्रेग स्टारर इसी नाम की जेम्स बॉन्ड मूवी में ‘नो टाइम टू डाई’ गाने के लिए बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर जीता था।
Home / Entertainment / बिली इलिश ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में झटक चुकी हैं 2 एकेडमी अवॉर्ड, तोड़ा 87 साल पुराना रिकॉर्ड
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website