Friday , September 18 2026 12:10 AM
Home / News / अफगानिस्तान में कांपी धरती, 4.2 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके, 48 घंटे के अंदर दूसरी बार

अफगानिस्तान में कांपी धरती, 4.2 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके, 48 घंटे के अंदर दूसरी बार


अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान (एनसीएस) केंद्र ने बताया कि गुरुवार सुबह 5:44 बजे अफगानिस्तान में भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.2 रही। एनसीएस डेटा के अनुसार, भूकंप का केंद्र अक्षांश 36.36 और देशांतर 71.18 पर 124 किमी की गहराई पर पाया गया। अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं आई है।
दो दिन में यह दूसरी बार है जब अफगानिस्तान में भूकंप के झटके लगे हैं। इसके पहले मंगलवार को अफगानिस्तान के जुर्म से करीब 30 किलोमीटर दूर 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान के मुताबिक, मंगलवार का भूकंप अफगानिस्तान में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:32 बजे आया था, जिसकी गहराई 196 किलोमीटर थी।