
KGF और KGF 2 से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले साउथ के सुपरस्टार यश इन दिनों अपकमिंग मूवी ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम जारी है। डायरेक्शन की कमान गीतू मोहनदास के हाथ में है। पिछले काफी समय से फिल्म को लेकर हर दिन कोई ना कोई अपडेट सामने आ रहा है और अब कास्टिंग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि फिल्म में एक नहीं, बल्कि तीन-तीन हसीनाएं होंगी, जिनमें से दो का नाम भी फाइनल हो गया है। ये दो हसीनाएं बॉलीवुड से चुनी गई हैं। इनका नाम करीना कपूर खान और कियारा आडवाणी बताया जा रहा है।
‘पिंकविला’ के सूत्रों के मुताबिक, ‘Toxic’ में तीन-तीन लीडिंग एक्ट्रेसेस होंगी। बोर्ड में करीना कपूर खान और कियारा आडवाणी को शामिल कर लिया गया है। मेकर्स जल्द ही इसको लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी करने वाले हैं।
यश की ऑनस्क्रीन बहन बनेंगी करीना! – सूत्र ने ये भी खुलासा किया है कि Kareena Kapoor फिल्म में यश की बहन का रोल करने वाली हैं। अगर ऐसा होता है तो करीना इस फिल्म से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी।
Home / Entertainment / Bollywood / यश की ‘टॉक्सिक’ में बॉलीवुड की दो हसीनाओं की एंट्री, करीना कपूर बनेंगी रॉकिंग स्टार की बहन, होगा साउथ डेब्यू!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website